मनसे चीफ 2014 के विधानसभा चुनाव में 'राज्य की सत्ता मुझे दो, मैं महाराष्ट्र को सीधा कर दूंगा' कहते नजर आ रहे थे। मगर एक पर एक मिली राजनीतिक असफलताओं के बाद अब सक्षम विपक्ष बना देने की गुहार लगा रहे हैं।
यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने माना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की विवेचना के साथ ही पुलिस का भ्रष्टाचार शुरू होता है। शुक्रवार को उन्होंने कहा, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामास्वामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
शाह के बारे में टिप्पणी पर राहुल ने खुद को बेकसूर बताया, मिली जमानत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘‘हत्या का आरोपी’’ कहने के कारण यहां की एक अदालत में उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ था।
हरियाणा के हिसार जिले में हांसी के पास गुरुवार रात कोई अज्ञात वाहन एक कार को भीषण टक्कर मारकर चला गया। इसमें एक युवती और शख्स की मौत हो गई। जब पुलिस पहुंची, तब दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले।
झारखंड के लोहरदगा में एक शराबी बेटे ने चिकन न मिलने पर मां पर मुक्के बरसा दिए। बीच-बचाव करने पर पिता और बहन को भी पीट दिया। मां और पिता को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।
टीवी शो बिग बॉस 13 का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। शो को बंद कराने की मांग के बाद शुक्रवार को ताज नगरी आगरा में शो के होस्ट सलमान खान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गई। साथ ही सलमान के खिलाफ कार्यवाही करने और शो को प्रतिबंधित करने की मांग की गई।
यूपी के कानपुर में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 3 साल की मासूम से रेप करने वाले शख्स को 23 दिन में सजा सुना दी। कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के इस फैसले की चारो तरफ तारीफ हो रही है।
लड़कियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पोषण भी उतना ही जरूरी है। राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है और उनके समग्र विकास के लिए काम कर रही है।
यह वीडियो बिहार के सारण में छपरा-बलिया रेलवे ट्रैक का है। कुछ युवक पटरी पर खड़े थे। अचानक धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई। युवक तुरंत नदी में कूद गए। हालांकि इस वीडियो के पीछे की कहानी कुछ और है।
बिहार के अररिया में बाप ने बेटे की हत्या कर दी। बताते हैं कि आरोपी अपनी बहू पर बुरी नीयत रखता था। इसी बात को लेकर घर में आए-दिन झगड़े होते थे। बहू कुछ दिन पहले ही मायके से लौटी थी।