महारष्ट्र हरियाणा में आए चुनावी नतीजों के बाद दोनों राज्यों में सरकार बनाने की हलचल तेज हो गई है। हरियाणा में पांच निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। गुरुवार देर रात हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात कर हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर लगा दी। यानी अब बीजेपी के पास कुल 40+5= 45 विधायकों का समर्थन हो गया है।
मऊ की घोषी सीट से बीजेपी के विजय राजभर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बेहद दिलचस्प मुकाबले में सपा समर्थित उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 1773 वोटों से हरा दिया।
रितेश ने पिता विलासराव को याद करते हुए लिखा, "हमने कर दिखाया पापा! अमित देशमुख ने लातूर शहर सीट लगातार तीसरी बार 42 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की और धीरज देशमुख ने लातूर ग्रामीण सीट से 1.2 लाख मतों से जीत दर्ज की। लातूर की जनता का इस भरोसे के लिए धन्यवाद।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, जिसमें भाजपा 105, कांग्रेस 44, एनसीपी 54 और शिवसेना 56 सीटों पर आगे है। 2019 के चुनाव परिणामों की तुलना 2014 से करें तो भाजपा को 122, कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 और शिवसेना को 63 सीट मिली थी।
वीडियो डेस्क। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर है। यहां बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। एशियानेट हिन्दी न्यूज से बात करते हुए वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रभु पटेरिया ने बताए कि हरियाणा में कांग्रेस कैसे को मिली संजीवनी इसके कारण रहे
यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। इसमें एक सीट अपना दल की भी शामिल है, जोकि बीजेपी का सहयोगी दल है। वहीं, सपा के खाते में 3 सीट आई। इन 11 में सभी की नजरें रामपुर सीट पर टिकी हुई थी, जहां सपा अपना किला बचाने में कामयाब रही।
आदित्य से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें हम बताने जा रहे हैं। शिवसेना वारिस आदित्य सिर्फ राजनेता ही नहीं कवि और गीतकार भी हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
राजस्थान पुलिस प्रशासन ने राज्य के चार जिलों में कार्यरत पुलिसकर्मियों से वजन, सीने की माप और पेट का घेराव की जानकारी देने का निर्देश जारी किया है।
पीएम मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ट्वीट कर जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। वहीं दूसरी ओर दोनों राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद अमित शाह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
साफ सुथरी छवि वाले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 16000 से अधिक मतों से विजयी हुए हैं। इन्होंने कराड साउथ से सुरेश भोंसले को हराया है।