दोनों परिवारों ने दुल्हन की गोद भराई की रस्म के दिन बिना दहेज की यह शादी की। इस शादी में न तो मेहमान थे और न ही कोई शोर शराबा। लोगों ने कहा दोनों परिवार संपन्न हैं, फिर भी उन्होंने इस तरह की शादी करके एक मिसाल कायम की है।
यूपी के हरदोई में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी महिला चंपा की तीन शादिया हो चुकी हैं। इसके पहले उसके दोनों पतियों की मौत हो चुकी है। 10 साल पहले उसने मृतक से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन उसके पड़ोसी से अवैध संबंध बन गए, जहां उसने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरे पति की 8 नवंबर को हत्या कर दी।
नई दिल्ली. चाय की टपरी लगाकर गुजर-बसर करने वाले लोग आपने बहुत देखे होंगे। चाय की स्टाल चलाकर लोग घर चलाते हैं। पर हरियाणा का एक शख्स चाय का स्टाल सिर्फ इसलिए चलाता है ताकि वह बॉक्सिंग में में जा सके। हरियाणा के राजेश कुमार कसाना लाइटवेट केटेगरी में भारत के नंबर वन बॉक्सर हैं। पर उनकी जिंदगी का संघर्ष किसी की भी आंखे नम कर सकता है। आइए जानते है चाय वाले इस बॉक्सर की पूरी कहानी........
चरखी-दादरी(हरियाणा). यह हैं 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट। अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता 1 दिसंबर को अपने प्रेमी विवेक सुहाग से 7 फेरे लेने जा रही हैं। बबीता ने खुद इसका ऐलान किया है। दोनों की 18 मई में सगाई हुई थी। शादी के बाद 2 दिसंबर को दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन दिया जा रहा है। इसमें मोदी और आमिर खान सहित तमाम बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा जा रहा है। विवेक नजफगढ़ के रहने वाले हैं। वे खुद भी जाने-माने पहलवान हैं। हालांकि उनका पैतृत्व गांव झज्जर जिले का मातनहेल है। शादी हरियाणवी रीति-रिवाज के संग चरखी-दादरी के गांव बलाली में होगी। बताते हैं कि विवेक सिर्फ 21 बरातियों के संग बलाली गांव पहुंचेंगे।(कुछ तस्वीरें नच बलिए-9 के दौरान की हैं)
अयोध्या में जन्मभूमि पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामलला को लाल रंग के पकड़े पहनाए गए। हिंदू मान्यता में लाल रंग शुभ और विजय का प्रतीक माना जाता है। बता दें, 25 सालों से टेंट के नीचे पूजे जा रहे भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को इजाजत दे दी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिस 70 साल की वृद्धा को लोगों ने डायन बताकर सार्वजनिकतौर पर जलील किया, उसके पति ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी थी। जिस विधवा मां को सम्मान मिलना था, उसका अपमान देखकर बेटी फूट-फूटकर रो पड़ी।
जब 1992 अयोध्या का विवादित ढांचा टूटने के बाद जिस तरह से देश में दंगे हुए और खून-खराबा हुआ तो वह दुखी हो गईं। बस उसी दिन से उन्होंने संकल्प ले लिया की जब तक राम मंदिर का कोई फैसला और भाईचारे के साथ मंदिर का निमार्ण नहीं हो जाता मैं अन्न ग्रहण नहीं करुंगी। चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए।
यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
यह हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव। शनिवार को तेजस्वी का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाना कोई नई बात नहीं है। चर्चा इस फोटो की है, जिसमें तेजस्वी यादव चार्टर प्लेन में बर्थ-डे मनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह जाहिर नहीं हो सका है कि ये तस्वीर कहां खींची गई।