तेलंगाना के हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 27 साल की महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिला है। महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया, इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण चुनावी प्रचार गुरुवार को थम गया कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व चुनावी मैदान से नदारद रहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लेकर पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय चेहरे चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए
बिहार की राजधानी पटना में किसी बात पर हुए झगड़े के दौरान एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को शूट कर लिया। प्रेमिका की हालत नाजुक बताई जाती है।
यह तस्वीर शर्मनाक है। अपना काम निकालने एक ठेकेदार ने दो बच्चों को गैरकानूनी तौर पर 5 फीट गहरे गटर में उतार दिया। बच्चों ने न गमबूट पहने थे और न हाथों में ग्लब्स। किसी हादसे की स्थिति में ऑक्सीजन का भी इंतजाम नहीं था।
70 सालों से यूपी पुलिस का मुख्य हथियार रही थ्री नॉट थ्री राइफलें अब यूपी पुलिस के पास नहीं रहेंगी। शासन की तरफ से इन राइफलों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है
प.बंगाल में एक बार फिर सत्ताधारी तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। यहां उत्तर 24 परगना जिले के पानपुर, नैहाटी, मदरल और बैरकपुर में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तरों पर लिखे नामों को रंग दिया।
महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन में उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 1 महीने के सियासी ड्रामे के दौरान लगातार केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधने वाली शिवसेना के सुर सरकार में आते ही बदल गए।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के आपसी मतभेद के चलते बना सियासी संकट भले ही खत्म हो गया हो लेकिन दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधना कम नही कर रहीं।
देशभर में प्याज की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। प्याज की कीमतें 100-120 रुपए किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में अब प्याज चोरों की पसंद बन गई है। गुरुवार को प्याज की चोरी के कई मामले सामने आए।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक घंटे बाद ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहली कैबिनेट बैठक की। इसमें एनसीपी नेता अजित पवार और आदित्य ठाकरे के अलावा उद्धव के साथ शपथ लेने वाले 6 मंत्री भी शामिल हुए।