यह शर्मनाक वीडियो गुजरात के भरूच का है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले इस शख्स ने शराब पीते हुए TIK TOK वीडियो वायरल किया है। इस शख्स का नाम कमलेश मोदी है
नालंदा के एक इंटर के छात्र को पटना पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में साहिल नामक युवक ने बताया कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने और इंप्रेस करने के लिए वह चोरी किया करता था।
अधिकारियों ने बताया कि गुवाहाटी में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है वहीं डिब्रूगढ़ में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ढील दी गई है
देश की राजधानी से सटे नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे एनसीआर में सनसनी फैला दी है। जहां एक पूरे परिवार के तीन लोगों ने 8 घंटे के भीतर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
एशिया के सबसे बड़ा 128 साल पुराना सीसामऊ नाला अब सेल्फी प्वाइंट बन गया है। हाल ही में सीएम योगी आदित्याथ ने नाले पर अपनी सेल्फी ले शेयर की थी। नाले से हर रोज करीब 183.29 एमएलडी प्रदूषित जल और सीवेज गंगा में गिरता था।
नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ विश्वविद्यालय में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शनिवार को होने वाली सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं
हरियाणा के सोनीपत में ट्रिपल मर्डर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीनों मासूम बच्चों की हत्या नहर में फेंककर की गई थी। आरोपी कोई और नहीं, उनका पिता ही निकला।
यूपी में बृहस्पतिवार से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम और बिगड़ गया। बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि से प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। यूपी के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी नीचे दर्ज किया गया
पटना हाईकोर्ट के वकील राजेंद्र सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार को फ्रॉड के एक केस में गिरफ्तार किया है। वकील पर आरोप है कि उन्होंने 277 किलो गांजा को 7 किलो बताकर तस्करों को जमानत दिलवाई।
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं फायरब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा, आतंकवाद, नक्सलवाद समेत देश की जो भी समस्याएं हैं वो नेहरू परिवार की देन है। 70 साल तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, उसी वजह से सभी समस्याएं पैदा हुई।