नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, बहराइच और बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियां फूंकीं। बुलंदशहर से गोरखपुर तक हिंसक प्रदर्शन हो रहा है।
जयपुर में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच छाई धुंध ने खतरनाक एक्सीडेंट करा दिया। इस हादसे मरने वालों में एक 8 साल का मासूम भी है।
राज्य गृहमंत्री का कहना है कि केरल से आए लोगों ने राज्य में हिंसा फैलाई। ये लोग पिछले चार दिनों से साजिश रच रहे थे। सुनियोजित तरीके से अफवाहें फैलाई जा रही थी और बाद में हिंसक प्रदर्शन हुआ।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार के दिन भोपाल में भी मुस्लिम समाज के हजारों लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध लोग जुमे की नमाज अदायगी के बाद राजधानी के इकबाल मैदान में किया जा रहा है। शहर की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक तरक्की के बराबर के हिस्सेदार-भागीदार हैं और यह कानून नागरिकता देने के लिये है
नागरिकता संशोधन कानून पर देश भर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में एनआरसी नहीं लागू होगा।
गोवा में भाजपा के एक नेता के खिलाफ कानून के एक छात्र ने मामला दर्ज कराया है कि सोशल मीडिया पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा नेता ने उसे कथित तौर पर धमकाया है
मधुबनी में एनएच 57 पर सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सड़क जाम करा रहे लोगों ने एक के बाद सात गाड़ियां फूंक दी। बीडीओ के वाहन को भी नहीं बख्शा गया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 'अच्छे बीते पांच साल - लगे रहो केजरीवाल' नारे की आप विधायकों एवं पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में शुरुआत की
जुमे की नमाज के बाद कई स्थानों पर बवाल हुआ। फिरोजाबाद में हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी फूंक दी। मेरठ, मुजफ्फरनगर में भी पथराव किया, जबकि बिजनौर में नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।