यूपी के मेरठ में बीते दिनों नागरिकता कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान भीड़ को काबू करने पहुंचे सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इंदौर (मध्य प्रदेश). जब किसी को प्यार में धोखा मिलता है तो इंसान टूट जाता है। उसको दुनिया नीरस लगने लगती है। लेकिन इंदौर की रहने वाली पलक को जब पति ने धोखा दिया तो उसने दो पालतू कुत्तों को ही अपना हमदर्द बना लिया। वह अक्सर उनके साथ ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगी। लेकिन मंगलवार रात पलक ने आत्महत्या कर ली। दो दिन तक यह डॉगी महिला के शव के साथ ही बंद कमरे में रहे। जब पड़ोसियों को बदबू आई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
यह तस्वीर देखकर आपको हैरानी होगी, आखिर पुलिस ATM के सामने इन भारी-भरकम पत्थरों के साथ क्या कर रही है? ये पत्थर लुटेरों के रास्ते में 'रोड़ा' बनाकर रखे गए हैं।
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में हुए हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर कार्रवाई की गई है। प्रदेशभर से हिंसा में शामिल होने के आरोप में 5,558 लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।
नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद से पूरे देश में अलग अलग तरह के भ्रम फैले हैं। ऐसी अफवाह है कि जिसके बाद जन्म और निवास प्रमाण पत्र नहीं होगा उसे देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। इसी का असर यूपी के कई शहरों में देखने को मिला। 60-70 साल के बुजुर्ग भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी पूरे देश में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ मार्च कर रही है। मुंबई से लेकर जयपुर तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए।
गुरुग्राम (हरियाणा). हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की कार का गुरुवार देर रात गुरुग्राम में एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनकी गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने टक्कर मारी थी। इस हादसे में उनकी गाड़ी जरुर डैमज हुई है। लेकिन गनीमत रही की सपना को कोई चोट नहीं आई।
सीएम 185 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार की सुबह जनसुनवाई भी कर सकते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी को देश-दुनिया के लिए अच्छा रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। पूरे काशी को ध्यान में रखकर स्मार्ट सिटी सहित ऐसी प्लानिंग करें, जिसमें हर बुनियादी सुविधा हो।
मुख्यमंत्री समीक्षा के बाद रात में स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे कहां जाएंगे को लेकर अधिकारी परेशान हैं।