छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए रविवार का दिन आखिरी रहा। इस समारोह में देशभर से आए कई कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज नृत्य पेश किया।
नागरिकता संशोधित कानून बनने के बाद यूपी के लखीमपुर में लंबे समय से रह रहे दो बांग्लादेशी शरणार्थियों ने भारत की नागरिकता के लिए डीएम कार्यालय के माध्यम से आवेदन किया है। रिश्ते में दोनों बांग्लादेशी शरणार्थी भाई हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के बाद रविवार को रायबरेली पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत नेता सुनील श्रीवास्तव के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका को देख सुनील की बुजुर्ग की मां फफक कर रो पड़ीं।
टीवी शो में एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं कथित तौर पर आहत करने के लिए एक हफ्ते के भीतर पंजाब में एक्ट्रेस रवीना टंडन, कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ दूसरी बार एफआईआर दर्ज की गई है।
मेरठ एसपी सिटी ने उपद्रवियों को पाकिस्तान चले जाने की भी नसीहत दी थी। वीडियो सामने आते ही इस मुद्दे ने तूल पकड़ा और विपक्षी दल के नेताओं ने यूपी पुलिस और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया जिसको लेकर पुलिस से उनकी जमकर नोकझोक हुई। पुलिस ने बैरीकेटिंग कर किसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोका
जयपुर. हादसे में घायल लोगों को जहां इंसान देखकर भी अनदेखा कर देता है। वहीं राजस्थान के रहने वाले संदीप गुप्ता इस मामले में ऐसे लोगों के लिए मिसाल हैं। वह अब तक सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी कई लोगों की जिंदगियां बचा चुके हैं। उनको कोई व्यक्ति रास्ते में घायल मिलता है तो वह अपनी फॉरच्यूनर कार एंबुलेंस बना देते हैं।
यूपी में बीते दिनों नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा पर योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक का बयान सामने आया है। रविवार को बहराइच में उन्होंने कहा, प्रदेश में हुई हिंसा के पीछे सपा व कांग्रेस का हाथ था।
लखनऊ में इन दिनों नगर निगम में लोगों की खासी भीड़ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इकट्ठा हो रही है। CAA और NRC को लेकर लोगों के मन में भय है कि कहने उनसे नागरिकता के संबंध में दस्तावेज न मांग लिए जाएं। इस नए कानून के बारे में लोगों के दिलों में पल रहे इसी भ्रम के कारण ही नगर निगम में लोगों की भीड़ जन्मप्रमाण पत्र के लिए मशक्क्त कर रही है
कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का रविवार को निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।