अगर आपको पास बुलेट है, तो ऐसी हरकत से बचें। लगभग हर शहर में युवक बुलेट के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालकर सीना ऊंचा करते हैं। लेकिन यहां इसी कारण एक युवक को खासी चपत लग गई।
झारखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो पत्नियों ने अपने एक पति के साथ रखने के लिए उसका बंटवारा कर दिया।
मध्यप्रदेश के धार के राजगढ़ के रहने वाले युवा राहुल व्यास हिंदी के नामों पर भगवान गणेश की प्रतिमा उकेरते हैं। अपनी इस कला का प्रदर्शन कोलकाता में भारत सरकार द्वारा आयोजित आर्ट एस्पो में भी किया था। जहां उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
पंजाब पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि ऐन मौके पर उनके बेटे ने मां को धक्का देकर जान बचा ली। पुलिस ने DSP के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
आमतौर पर 10 साल का बच्चा खेलने-कुदने में समय बिताता है। लेकिन पटना के मसौढ़ी से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जहां 10 साल के बच्चे ने गोलियां चलाई। बच्चे की गोली से घायल चाचा को जबतक हॉस्पिटल पहुंचाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई।
होशियारपुर. पंजाब की माटी के वीर सपूत सेना के जवान बलजिंद्र सिंह का सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी और सरकारी फौजी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके जुड़वा बेटों ने नम आंखों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद की पत्नी प्रदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। वो कभी रोती तो कभी सिसकते हुए अपने बच्चों को चुप कराती। बता दें कि बलजिंद्र सिंह लद्दाख से 400 किलोमीटर दूर थिओसे ग्लेशियर पर 17 जनवरी को अचानक ड्यूटी दौरान बीमार हो गए थे। जिसके बाद वो ड्यूटी करत-करते शहीद हो गए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लड़की को शादी टूटने से इतना गहरा धक्का लगा कि उसकी मौत हो गई। मृतका अपने मंगेतर से बड़ी थी। मंगेतर इसी बात पर मुकर गया था।
मोहम्मद राशिद 2018 में कराची में रहने वाली अपनी मौसी के यहां गया था। इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आया। वह पाकिस्तान के आईएसआई को महत्वपूर्ण सैन्य खुफिया सूचना देने में लगा हुआ था।
अंतरिक्ष रिसर्च अथवा आविष्कार के लिए पूरी दुनिया में अमेरिकी रिसर्च सेंटर नासा का नाम सर्वोपरी है। यहां जाने और काम करने की तमन्ना हर युवा वैज्ञानिक रखता हैं। लेकिन बिहार के एक युवा वैज्ञानिक ने नासा का ऑफर ठुकराकर देश प्रेम का बड़ा मिसाल पेश किया है।
केंद्रीय मंत्री अश्चिनी कुमार चौबे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अगले महीने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1661 करोड़ रुपये है