लखनऊ (Uttar Pradesh). कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस महिला पुलिस अफसर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है, वो खुद एक दर्द को अपने सीने में दबाए अपना फर्ज पूरा कर रही थी। उसने अपने अफसरों से छुट्टी भी मांगी, लेकिन उसे प्रियंका की सुरक्षा में ड्यूटी करने लगा दिया गया।