मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को यहां आना था, लेकिन दिल्ली में मौसम बहुत खराब है। ऐसी स्थिति नहीं थी कि हवाई जहाज उड़ सके।
यह आदेश नए साल यानी 2020 से लागू हो जाएगा। क्योंकि अब महीने में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाया जाएगा। जिसके चलते विभाग ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पैदल चलकर अपने दफ्तर पहुंचेंगे।
यूपी के उन्नाव जिले में एक लड़की ने अपने पिता और भाई पर रेप करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, पैसों के खातिर अन्य लोगों से भी दुष्कर्म करवाया। इस दौरान जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी शादी करा दी गई।
अपनी 15 साल की साली पर नीयत खराब करने वाले जीजा को देर से ही सही, लेकिन 25 साल बाद पुलिस ने पकड़ ही लिया। पश्चाताप में जलता जीजा साधु बन गया था।
मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 9वीं की एक छात्रा परीक्षा देकर अपने घर आई और आत्महत्या कर ली।
शपथ ग्रहण के दौरान उस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। जब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कांग्रेस के नेता पर नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने नसीहत देते हुए कांग्रेस विधायक को दोबारा शपथ दिलाई। कांग्रेस विधायक केसी पाडवी ने शपथ ग्रहण के दौरान अलग से कुछ लाईनें पढ़ दी। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
राजकोट में एक ईर्ष्यालु जेठानी ने अपनी देवरानी के तीन साल के बेटे को गला दबाकर मार डाला। आरोपी महिला इस बात को लेकर नफरत पाले बैठी थी कि परिवार के लोग उसके बेटे से ज्यादा देवरानी के बेटे को लाड़-दुलार करते हैं।
43वें हिंदी सम्मान समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा। सम्मान में सीएम ने उन्हें दो लाख रूपए की धनराशि भी दी।
सीएम योगी के भगवा कपड़े पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, प्रियंका हिंदुत्व से अंजान हैं। उन्होंने हिंदुओं की बेइज्जती की है। भगवा चोले पर आक्षेप किया। भगवा पहनावे और परंपरा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं। वो उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने हिंसा की।
सीएम ने कहा कि सत्य व धर्म से नहीं हटना, कुशल वक्तव्य करना, माता व पिता को देव समझना, आचार्य व अतिथि देवो भवः की सोच गुरुकुलों में होती है। यह सीख शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में दी जानी चाहिए।