स्पॉ सेंटर से पुलिस ने 10 लड़कियां और 6 लड़कों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यूपी के अंबेडकरनगर में प्राथमिक विद्यालय में क्लास 2 की छात्रा की अलमारी गिरने से मौत हो गई। वहीं, मासूम की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने हेडमास्टर समेत शिक्षकों की पिटाई कर उन्हें बंधक बना लिया।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कंगना राणावत मंगलवार को पटना में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। जहां उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी अनकही बातें साझा की। साथ ही भोजपुरी व बॉलीवुड एक्टर और सांसद रवि किशन के साथ नाच भी किया।
महाराष्ट्र में 26 जनवरी से सभी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य रूप से किया जाएगा। राज्य मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सरकार मराठी भाषा को भी अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है।
ये लोग पत्थलगढ़ी समर्थकों का विरोध कर रहे थे। घटना रविवार को हुई। हालांकि मंगलवार दोपहर सभी की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला एक बैठक के बाद विवाद से जुड़ा है।
48 वर्षीय महिला के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। तीन बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। पांच नाती हैं। दो वर्ष पहले महिला को पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक से इश्क हो गया। पति और बच्चों को भी उनकी हरकतों की जानकारी हो गई। अब दोनों शादी करने पर अड़े थे।
यूपी के चंदौली से पकड़े गए आईएसआई एजेंट राशिद ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 3 दिन से पुलिस कस्टडी रिमांड पर उसने भारत से गोपनीय सूचनाएं निकलवाने के लिए पाकिस्तान के हथकंडों के बारे में बताया।
बिहार के युवक-युवतियों में प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बहुत ज्यादा होता है। इसका कई बार उदाहरण भी मिल चुका है। ताजा उदाहरण बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से जुड़ा है, जिसे देख वो भी काफी हैरान रह गए।
अंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज बनाने वाले सुभाष चंद्र बोस जी की 23 जनवरी को 123वीं जयंती है। इनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। हालांकि, इनकी मौत आज तक रहस्य बनी हुई है। लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य है।
देश में कोई भी राज्य सीएए को लागू होने से नहीं रोक सकता है। अगर कुछ राज्य सरकारें इसमें अड़चन लगाएंगी तो संत अपने यहां शिविर लगाकर बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों से नागरिकता फार्म भरवाएंगे।