उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बिहार की एक होनहार बेटी जिंदा जल गई। इस घटना से मृतका के परिवार में मातम का माहौल बना है। डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाली लड़की की मौत से लोग सदमे में है।
प्लास्टिक से आमजन, पर्यावरण, पृथ्वी को होने वाले नुकसान को लेकर जागरुकता रैली, वर्कशॉप तो रोज हो रही हैं। लेकिन यूरोप की मल्टीनेशनल विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़कर एक युवा ने साइकिल यात्रा शुरू की और 7500 किमी साइकिल चलाकर एमपी के भोपाल पहुंचा।
प्रयागराज (Uttar Pradesh)। मौनी अमावस्या पर संगम पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भोर से ही स्नान-ध्यान का दौर चल रहा है। संगम में श्रद्धालु मौन डुबकी लगा रहे हैं। हम आपको सीधे संगम से तस्वीरें दिखा रहे हैं।
बिहार कैडर की लेडी आईपीएस ऑफिसर धुरत सायली सावलाराम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने इस अवार्ड के लिए अपने चयन पर खुशी जाहिर की है।
सोनिया ने भी अमेठी में राहुल गांधी की हार के लिए अपनी बेरूखी दिखाई। राहुल गांधी के हारने के बाद सोनिया गांधी यहां पहली बार पहुंची थी। हालांकि प्रियंका अमेठी में सक्रिय हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस का वो प्यार अब अमेठी के लिए नहीं दिखता है जो पांच साल पहले दिखता था।
नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के खिलाफ जारी देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के बीच सर्वे करने गांव पहुंचने वाली टीम को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने की लगातार घटना हो रही है।
खंडवा (मध्य प्रदेश). आपने अभी तक कई अनोखी बारातें देखी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश की दो दुल्हनें ने जब अपनी बारात लेकर शादी के मंडप तक पहंची तो उनका हर कोई दीवाना हो गया। देखने वालों की भीड़ लग गई। यहां तक की दूल्हे भी उनको देख थिरकने लगे। दरअसल, यह अनोखी बारात खंडवा शहर में बुधवार को लगी थी। जहां दो सगी बहने साक्षी पाटीदार और सृष्टि पाटीदार की इस दिन एक साथ शादी थी। वह खुद दूल्हों की जगह अपनी बारात लेकर विवाह स्थल तक पहंची थीं।
मृतक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में 12वीं का छात्र था। बताते हैं कि मृतक क्रिकेट का अच्छा प्लेयर था।
सीएए को "धार्मिक आधार पर बनाया गया विभाजनकारी प्रावधान" बताते हुए यहां भारतीय जनता पार्टी के करीब 80 मुस्लिम नेताओं ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव अक्सर अपने नए अंदाज के लिए चर्चित होते रहते हैं। आज उन्होंने गाय दुहते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।