रांची, झारखंड. लालू प्रसाद यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनका नाम ही काफी है। लेकिन इन दिनों लालू फैमिली में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। पहला, लालू खुद चारा घोटले में सजा काट रहे हैं। दूसरा, नीतीश कुमार के पलटने से उनकी पार्टी सरकार से बाहर हो गई। तीसरा, बिहार के पूर्व मंत्री और उनके बेटे तेप्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या के बीच लंबे समय से जारी कलह ने उनके परिवार को परेशान कर रखा है। लालू इन दिनों रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती हैं। 2 साल में पहली बार उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनसे मिलने पहुंचीं। इसकी दो वजहें रहीं। पहला, लालू की बिगड़ती तबीयत देखना और दूसरा बहू-बेटे के मामले में सलाह लेना। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी को आंखों की दिक्कत होने लगी थी। हाल में दिल्ली में उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है। बहरहाल, राबड़ी सोमवार को रांची पहुंचीं।