यूपी के संतकबीरनगर में देर रात एक शराबी बेटे ने मां की चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इसके बाद बड़े आराम से घर में जाकर सो गया। मामले की जानकारी लगने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर नगर निगम में सामने आई है, यहां पर नगर आयुक्त की फोटो लगाकर नगर निगम के आधिकारिक ग्रुप में रुपयों की डिमांड की गई। साइबर ठग के इस जाल में जोनल अधिकारी फंस गए और रकम ट्रांसफर भी कर दी।
झारखंड में सत्ता में काबिज में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एनडीए कैंडिडेट द्रौपद्री मुर्मू के समर्थन में वोट देने का फैसला किया है। मुर्मू झारखंड की गवर्नर भी रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समर्थन मांगा था।
अभी तक आपने चोरों के रुपए-गहने और गाड़ियां चुराते देखा और सुना होगा। लेकिन राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने एक अनोखे चोर को गिरफ्तार किया है। जो घर में पूजा के लिए अलग अलग मंदिरों से मूर्तियां चोरी करता है।
झारखंड के कोडरमा जिल से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां पंचखेरो डैम में अचानक नाव पलट गई। जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग डूब गए। जिससे 8 लोगों के मौत की खबर है। डूबने वालों में 5 बच्चे, दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
बादलों से विनती करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा तो टोटकों की अजमाइश गांवों में शुरू हो गई है। गांव के लड़के या फिर डेरा लगाने वाले लोग जमीन पर लोट कर काले मेघा पानी दे, पानी दे गुरधानी दे।
बाबरी मस्जिद विध्वंस के आरोपियों के खिलाफ फिर से मुकदमा चलने को लेकर हाईकोर्ट 18 जुलाई को फैसला कर सकता है। लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में हाजी महबूब ने याचिका दायर की थी।
सांसद हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नागौर से एमएलए हैं। नारायण बेनीवाल अक्सर नागौर ही रहते हैं। लेकिन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो शनिवार को जयपुर आए थे और अपने आवास पर रूके थे। यहीं से उनकी गाड़ी चोरी हो गई।
बनारस के भेलूपुर थाना अंतर्गत डीएस रिसर्च सेंटर बनारस के आयुर्वेद एवं एलोपैथिक डॉक्टरों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टरों ने एक छत के नीचे मंथन किया। काशी में कैंसर के मरीजों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से जुलाई का माह सार्कोमा कैंसर माह के तौर पर मनाया जाता है।
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नतीजे आ रहे हैं। वहीं पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। मंडला के जिला पंचायत के चुनाव में बड़ा उलेटफेर हुआ है। एक 23 साल की लड़की ललिता धुर्वे ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बहन प्रिया धुर्वे को हरा दिया।