राजस्थान के जयपुर में एक पुलिस वाले की सूझबूझ से एक यात्री की जान जाते जाते बची है। वह गांधी नगर स्टेशन पर उतरने वाला था। लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम नहीं हुई और वह उतरने के दौरान पटरी की तरफ जाने लगा। कांस्टेबल ने हाथ खीचकर वहां से हटाया। मामला सोमवार 18 जुलाई की रात का है।
यूपी के मेरठ जिले में कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सावन के पावन महीने में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों को 19 जुलाई से 27 जुलाई तक का अवकाश घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी शहर के विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताई गई है।
हैदराबाद. तेलंगाना के भद्राचलम में आई भीषण बाढ़(flood in Bhadrachalam) को लेकर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao) के एक बयान ने सनसनी फैला दी है। बाढ़ग्रस्त भद्राचलम के स्थिति का आकलन करने पहुंचे राव ने 17 जुलाई को कहा कि भारत में बादल फटने की घटनाओं के पीछे विदेशी ताकतों यानी चीन की कोई साजिश हो सकती है। KCR ने गोदावरी इलाके में बादल फटने की घटनाओं के पीछे यह साजिश की आशंका जताई है। बता दें कि भद्राचलम शहर में 1986 के बाद इस तरह की बाढ़ देखी गई है। इससे पहले असम के सिलचर शहर में आई बाढ़ को लेकर भी एक खुलासा हुआ था। यह बाढ़ प्रकृति का प्रकोप कम; 6 लोगों की साजिश का नतीजा थी। उन्होंने तटबंध के साथ छेड़छाड़ की थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इसका खुलासा किया था। पढ़िए भद्राचलम में आई बाढ़ से जुड़े अन्य फैक्ट्स और देखिए तस्वीरें...
भारतीय जनता पार्टसे निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक जगह-जगह जारी है। अब बिहार के सीतामढ़ी में नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर एक युवक को चाकू से गोद दिया। उसपर जानलेवा हला किया गया है।
महाराष्ट्र के अमरावती में जारी बारिश के कारण एक पुराने घर के ढहने से वहां के रहने वाले लोगों के साथ हादसे की खबर आई है। घटना में 7 साल की मासूम के साथ उसकी मां के मलबे में दबने के कारण मृत्यु हो गई, जबकि घऱ के अन्य सदस्य घायल हो गए।
लखनऊ के लुलु मॉल को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए गए है। बीते दिनों अखिलेश यादव की ओर से भी इस मॉल पर जारी विवाद को लेकर सवाल उठाए गए थे।
लोगों का कहना था कि बच्चे को बार-बार सांप काट रहा तो कुछ कारण जरुर होगा। इसलिए सांप को मत मारो। सर्प काटने के डर से अब परिजनों ने बच्चे को उसकी बुआ के घर भेज दिया है। परिजन डरे हुए हैं।
यूपी के आजमगढ़ जिले में मोमिन से बनी मीना और सूरज के प्यार के दुश्मन पूरा जमाना बन रहा है। शादी के बाद से दोनों घर में ही कैद है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही आजमगढ़ कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज करेंगे और दूसरे राज्य में जाकर रहेंगे।
करीब पौने दो मिनट के इस वीडियो में कुछ युवा रात के समय दुकानें बंद होने के बाद बाजार में खडे हुए हैं। वीडियो को वायरल करने से पुलिस ने माना किया है। पुलिस के अनुसार ये वीडियो एक साल पुराना है।
यूपी के कुशीनगर जिले में रशियन लड़की और हिंदूस्तानी लड़के की शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दोनों के बीच आ रही सरहद की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को मुकम्मल किया। शहर के एक लड़के और रूस की एक लड़की का प्रेम कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने विवाह कर लिया।