झारखंड के खूंटी जिलें में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वारदात रविवार 24 जुलाई की देर रात की है, जहां कुछ बदमासों ने ससुराल आएं युवक को घर से बाहर बुलाकर उस पर पेड़ काटने वाली टांगी से हमला कर जान ले ली। इस हमले में बीच बचाव करने आई पत्नी पर भी बदमाशों ने वार कर दिए।
गुदाऊं गांव के लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक पत्र भेजकर शहीद स्मृति द्वार बनाने की मांग की गई। इसके बाद भी स्मृति द्वार नहीं बना। प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वे 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराएंगे।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटो शूट करवाकर मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। मुंबई में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। इंदौर में रणवीर के खिलाफ एक संगठन ने अनोखा विरोध जताया। संगठन ने कपड़े इकट्ठे करने का काम किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय में नैक सर्वे टीम के वापस जाते ही एक बार फिर से छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। छात्रा हॉस्टल की बढ़ी फीस वापसी की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
यूपी के औरैया में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। महिला की जांच के बाद उसके नमूनों को लखनऊ केजीएमयू भेजा गया है। इस बीच महिला को वापस उसके घर भेज दिया गया।
राजस्थान के सीकर जिले की रहने वाली संतोष देवी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में तारीफ हो रही है। क्योंकि उन्होंने अपने शरीर के अधिकतर अंग दान कर कई लोगों की जिंदगी बचा ली। इस तरह से वह दुनिया में नहीं होने के बाद भी वे कई लोगों के शरीर में जीवित हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के क्रम में अगले महीने हर घर तिरंगा लहराया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से कहा है कि अगस्त में हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए। अब ट्रेड एनालिसिस्ट का मानना है कि इससे तिरंगे की बिक्री में इजाफा होगा।
पुलिस चेकिंग के दौरान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
2010 में मेरा घर मेरा अधिकार के स्लोगन के साथ अपने बिजनेस की शुरूआत करने वाली कंपनी पर इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस ने देने का आऱोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने धोनी की मध्यस्थता वाली अर्जी के कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है। साथ ही इसी मामलें में धोनी को नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, कांवड़ यात्रा इस समय अपने पूरे शबाब पर है। हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का सैलाब इस समय जनपद से होकर गुजर रहा है। कोई हरियाणा तो कोई दिल्ली के लिए निकल रहा है।