राजस्थान में किसानों ने रविवार को फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच इस दौरान किसान रेलवे की पटरियों व हाइवे को जाम कर बैठ गए। जिससे रेल और सड़क परिवहन ठप्प होने से राहगिरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अनुराग शुक्ला अयोध्या: झूला पड़ा कदम की डारी झूले अवध बिहारी.. राम नगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेला रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हो गया। मंदिरों से गाजे- बाजे के साथ बड़े-बड़े रथ पर भगवान के विग्रह की पालकी यात्रा निकाली गई। मणि पर्वत जाकर मंदिरों के चल विग्रह को पेड़ों की डालों पर पड़े झूले पर प्रतीक रूप में झुलाया गया। इसी के साथ अयोध्या के हजारों मंदिरों में एक साथ झूले पड़ गए। इसे अनादिकाल से परंपरागत रूप मनाया जाता है। भगवान श्रीराम माता जानकी द्वारा सावन मास में की गई आनंद विहार की लीलाओं को आधार मानकर यह उत्सव मंदिरों में होता है। इसी के साथ अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव शुरुवात हो गई। यह उत्सव रक्षाबंधन तक यानी सावन पूर्णिमा तक चलेगा।
झारखंड की पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वक्त महिला किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब जिले की डीसी और आईएएस अफसर विजया जाधव खुद खेत में धान रोपने लगीं। यह देख महिलाओं का हौसला बढ़ गया।
हनुमानगढ़ी,और रामलला के दर्शन किये। इसके बाद मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्व.रामचन्द्र परमहंस के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सहभागिता की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट के लिए रवाना हुए
जयपुर में इतना भयानक एक्सीडेंट हुआ कि लग्जरी कार पलभर में टीना का डिब्बा बन गई। 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। शवों की हालत इतनी बुरी थी कि उन्हें चादरों में गठरी की तरह बांधना पड़ा। कार के सेफ्टी बैलून खुले भी लेकिन वह भी चिथड़े चिथड़े हो गए।
शासन की ओर से अब्बास पर लग रहे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि वह इसकी बेगुनाही न्यायालय में साबित करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए षड़यंत्र करने के बारे में उनका कहना है कि वह हर बार भाजपा के मनोज सिंहा को हराते आए हैं।
राजास्थान के पाली जिले दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 19 साल का बेटा अपनी मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया। डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड कर लिया। लिखा-मां आईएम कमिंग...राखी के पैसे बहन को दे देना....
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखने लायक था। हरियाली तीज पर ठाकुर जी को झूला झुलाने की प्राचीन परंपरा का निर्वाहन भी वहां किया गया।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। जहां पानी की एक डिग्गी में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। मासूमों की जान एक दूसरे को बचाने में चली गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
पंजाब के मलेरकोटला में आप नेता मोहम्मद अकबर की गोली मारी गई। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब अकबर जिम में थे। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।