नाग पंचमी पर शिवलिंग के लिपटे नाग को देखकर महिलाएं इसे भगवान की कृपा मान रही हैं। शिवलिंग में लिपटे हुए नाग के बीच ही लोग पूजा करते रहे। इस दौरान भी नाग वहीं लिपटा रहा। हालांकि करीब 3 घंटे बाद सांप वहां से कहीं चला गया।
जयपर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लड़के ने लड़की से डेट पर चलने के लिए कहा...लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात पर गुस्साए युवक ने उसे गोली मार दी। गोली कंधे और गर्दन के बीच में जाकर धंस गई। वह मौके पर ही गिर गई।
अधिकारियों और भूमाफिया के गठजोड़ से बेशकीमती जमीनें बेंची जा रही हैं। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद लल्लू सिंह और समाजवादी पार्टी (SP) के पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने लगाया है। दोनों जनप्रतिनिधि दो दिन पहले शहर से सटे माझा जमथरा के डूब क्षेत्र में बने मकानों पर प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होने के बाद यह बात कही है।
देश में इस बार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिर्फ दिल्ली के अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज डेढ़ लाख तिरंगा झंडा बन रहा है। उनका कहना है यह संख्या दो लाख रोज तक पहुंच सकती है।
बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे हर किसी का दिल रो उठा। यहां एक महिला का शव एक प्लेटफॉर्म पर पड़ा था। डेडबॉडी से लिपटकर 5 साल का बेटा खेल रहा था।
मैनपुरी स्थित कुसमरा क्षेत्र के गांव अहिमलपुर से गुजर रही ईशन नदी में बकरी चराने गए युवक को राम नाम का पत्थर तैरता मिला। ग्रामीण इसे त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के लंका जाने के लिए समुद्र पर बनवाए गए पुल के पत्थरों से जोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि राम नाम लिखा यह पत्थर नदी में तैर रहा था।
राजस्थान के प्रताप नगर में देसी कट्टे से एक युवक की जान लेने की वारदात सामने आई है। वहीं पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को कुछ और ही कहानी सुना मर्डर को गलती से गोली चलना बताया है। गोली चलाने वाले फरार आरोपी पूरे शहर में तलाश कर रही पुलिस.....
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बिहार के 10 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 20 राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा से तालमेल किया जा सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वतंत्र कर दिया है। ऐसे में सभी अपमानित नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। शिवपाल ने इशारे इशारे में यह जाहिर किया कि ओपी राजभर को अपने साथ शामिल कर सकते हैं।
मवेशियों में तेजी से फैलने वाली लंपी डिजीज राजस्थान में बेकाबू हो गए है, अब तक राज्य के 12 शहरों में यह बीमारी फैल चुकी है। केंद्र की टीमें पशुओं की हालत देखकर हैरान हो गई। उन्होंने जल्द ही सरकारी फंड भेजने का वादा किया है......