कुलदीप ने बताया कि उनकी मां बलजिंदर कौर ने उन्हें लॉटरी खरीदने को कहा था। ये 6 महीने पुरानी बात है। उसने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे 1 करोड़ रुपए की लॉटरी लगेगी। अब कुलदीप की किस्मत बदल गई है।
मामले में खंडेला थानाधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि युवती की हरियाणा में गुमशुदगी दर्ज थी। ऐसे में हरियाणा पुलिस उसे ले गई। वही राजेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी किडनैंपिग के बाद हुई।
बाराबंकी में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा आयुक्त ग्राम्य विकास को दे दिया है। देर रात वायरल हुए इस्तीफे में पीड़ित बीडीओ ने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और सीडीओ एकता सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
लखनऊ के पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में एक क्लर्क का शव मिला। संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद क्लर्क की पत्नी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। जहां से शव मिला उसी कमरे में शराब की बोतलें भी पड़ी हुई थीं।
आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 689 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें 685 उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन हुआ है। इसमें 34 DSP समेत कई विभागों में ऑफिसर रैंक पर नियुक्ति होगी। 13 अप्रैल, 2022 को मेंस का रिजल्ट जारी किया गया था।
मंत्री की फेक आईडी बनाकर साइबर अपराधियों ने अधिकारी को मैसेज किया कि पैसे ट्रांसफर करिए। अधिकरी ने इस बात की जानकारी कृषि मंत्री के सचिव को दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।
बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर, 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।
रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में अलर्ट जारी।
भोपाल. महज 4000 रुपए की सैलरी से सरकारी नौकरी शुरू करने वाला एक मामूली कर्मचारी कैसे करोड़पति बन जाता है, मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी इसका बड़ा उदाहरण हैं। इनके यहां यहां बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा(conomic Offenses Wing-EOW) की टीम ने छापा मारा था। अधिकारियों को उसके घर से 85 लाख रुपए कैश मिले थे। केसवानी को वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के बाद करीब 50 हजार रुपए सैलरी मिल रही है। हीरो केसवानी ने अधिकांश प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी है। कई प्रॉपर्टीज बेची भी हैं। इसमें जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन भी शामिल है। आरोपी का बड़ा बेटा प्राइवेट जॉब करता है। छोटा बेटा कुछ महीने पहले ही सरकारी नौकरी में क्लर्क बना है। जांच अभी जारी है। आगे पढ़िए कुछ अन्य फैक्ट्स...
जामतारा देशभर में अपने साइबर क्राइम के लिए फेमस हो गया है। बड़ी बात ये है कि कम पढ़े लिखे युवा अपराधी इतने सलीके से बात करते हैं कि ठगी के शिकार लोग इन्हें पहचान भी नहीं पाते और ठगी का शिकार हो जाते हैं।