राजस्थान में लंपी वायरस से सबसे ज्यादा हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, और बाडमेर में हैं। इन जिलों में अब तक एक लाख बीस हजार से भी ज्यादा मवेशी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अलावा पांच हजार आठ सौ से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए उसे कार चलाने के लिए दे दी। लड़की ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
हिमाचाल प्रदेश की कुल्लू पुलिस का एक विज्ञापन बोर्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी भरे लहजे में सलाह दी है कि मनाली की जेल बेहद ठंडी होती है।
सिख दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने 2 और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वजीर सिंह और सतनाम सिंह उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है। पहले भी इस मामले में कई आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।
राजस्थान में लंपी वायरस को लेकर आपातकाल जैसे हालात, विभाग के कार्मिकों छुट्टी रद्द की गई। सरकार ने खोली तिजोरी। राज्य में होने वाले सभी मेलों पर लगाई रोक। प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में भी वायरस की इंट्री 15 हजार मवेशियों को खतरा...
नोएडा में महिला से बीजेपी नेता द्वारा बदसलूकी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। यहां इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तीन गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। ये कार्रवाई नोएड़ा की फेस-टू पुलिस ने की है। वहीं पुलिस अब हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं। इसे लेकर अब बनारस की महिलाओं ने भी संकल्प लिया है कि इस बार हर घर तिरंगा फहराएंगे।
बदायूं में अगवा हुए लड़के की लाश की मिलने के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों की नाराजगी सामने आई। इस बीच दारोगा और सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए। मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
यूपी के जिले उन्नाव में NCC महिला कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान की कमान संभाल रही है। सभी झंडे को तैयार कर लोगों को नि:शुल्क दान करेंगी। महिला कैडेट्स झंडे की सिलाई कर ज्यादा से ज्यादा तिरंगा तैयार करने में लगी हुई है।
गणेश स्वीट हाउस के सामने अपनी कार खड़ी कर मिठाई खरीद रहे थे कि इस बीच प्राइवेट ठेकेदारों ने जबरिया उनकी कार उठा ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बुलडोजर चालक और उसके साथ के लोग उसके उपर बुलडोजर चढ़ा देने की धमकी देने लगे।