भोपाल. रामराजा मंदिर के लिए प्रसिद्ध ओरछा को चौथी वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जाएगा। ओरछा को मध्यप्रदेश का अयोध्या भी कहा जाता है। यहां बने रामराजा मंदिर में विराजे भगवान श्रीराम को राजा माना जाता है।
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। हालांकि इस बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि गुड्डू ने ही अतीक और अशरफ को धोखा दिया है।
हरियाणा के करनाल में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार(18 अप्रैल) की सुबह यहां एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में बड़ी संख्या में मजदूर दब गए। ये मजदूर और कर्मचारी इसी इमारत में सोते थे।
नवी मुंबई के खारघर में 16 अप्रैल को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह' में हीट स्ट्रोक की वजह से 11 लोगों की मौत के बाद आपको अलर्ट होने की जरूरत है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अनुमान लगाया है।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में वॉटर सप्लाई मिनिस्टर महेश जोशी पर एक शख्स को सुसाइड के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। जयपुर में सोमवार को फांसी लगाने से पहले शख्स ने एक वीडियो बनाया और उसे अपने बेटे-बेटियों को भेजा।
पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल में तीन दिन के बच्चा चोरी होने का मामला 12 घंटे में ही सुलझा लिया गया। यह बच्चा 17 अप्रैल को तड़के 3:15 बजे चोरी हुआ था। तड़के करीब 3:15 बजे महिला मरीज देखने के बहाने वार्ड में घुसी और बच्चे को चोरी कर लिया।
ये वीडियो गुजरात के पाटन का है, जहां लोक दयारो में अब तक नोटों की बारिश होते देखी गई है, लेकिन यहां रोटियां भी बरस पड़ीं। यह कार्यक्रम गुजरात के प्रसिद्ध लोकगायक कीर्तिदास गढ़वी का था।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ कस्बे में एक सर्विस रोड पर तेज हवा के कारण लोहे का होर्डिंग गिरने से 17 अप्रैल की शाम 4 महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत ने प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
गोरखाली सुधार सभा के 85 वें वार्षिक उत्सव का तरुण विजय द्वारा उद्घाटन। गोरखा शौर्य स्मारक बनवाने का किया आह्वान।
मध्यप्रदेश के बालाघाट शहर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिसमें एक दिन बाद शादी होने वाले दूल्हे की जान चली गई। घटना के बाद से विवाह की रस्मों के बीच घरों में मातम पसरा हुआ है। मंगेतर की मौत का सुन होने वाली दुल्हन सदमें में है।