उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में कानपुर से भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार प्रमिला पांडेय चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेयी को हराया।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद से भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल जीत गई हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की निसारा खान को शिकस्त दी।
कानपुर देहात के झींझक के गांधी नगर में बीजेपी की सोनी, डेरापुर के श्याम नगर में बीजेपी प्रत्याशी कमला देवी और रूरा के गणेश गंज में भाजपा के अंशुल बाजपेयी की जीत हुई है। 20 निर्दलीय सभासद चुन लिए गए हैं।
Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023: गोरखपुर में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वाराणसी से भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को हरा दिया है।
Jhansi nagar nigam chunav result 2023: झांसी नगर निगम सीट पर बिहारीलाल आर्य ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के बिहारी लाल को कुल एक लाख 23 हजार 451 वोट मिले।
Muradabad Nagar Nigam Chunav Result 2023: समाजवादी पार्टी के गढ़ मुरादाबाद से भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 3589 मतों से चुनाव जीत गए हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। प्रयागराज से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी उमेशचन्द्र गणेश केसरवानी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अजय श्रीवास्तव को हराया।