भारत मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून तय तारीख पर केरल नहीं पहुंच सका है। इसे 4 जून को यहां पहुंच जाना था। विभाग ने तीन से चार दिनों की और देरी की आशंका जताई है।
ओडिशा के संबलपुर जिले में एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना 4 जून को सासों थाना क्षेत्र के संबलपुर-राउरकेला बीजू एक्सप्रेसवे पर पधनपाली टोल प्लाजा के पास हुई।
CM Yogi 51 Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ का 5 जून को 51वां बर्थडे है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई मिथक तोड़े। बुलडोजर बाबा भी कहे गए। अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार सख्त रवैया अपनाती है।
योगी सरकार की 17 शहरों में 'दीदी कैफे' शुरु करने की योजना है। वाराणसी में पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन कैफे को चलाएंगी। नगर विकास विभाग के आला अफसरों की बैठक में इसका खाका खींचा गया है।
सामान्यत: सांप देखते ही लोग भागने लगते हैं। पर फर्रूखाबाद में एक तीन साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप को चबा-चबा कर मार दिया। कचूमर बनाकर छोड़ा। बच्चे सांप को चबा रहा था। पर उस समय परिजनों की नजर मासूम पर नहीं पड़ी।
कुशीनगर में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया। जब, जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे की हरकते देखकर दुल्हन की आंखों में आंसू आ गए। दुल्हन को रोता देखकर परिजन परेशान हो गए। लड़की को स्टेज से वापस ले जाया गया।
यूपी के कानपुर जिले में भगवाना जगन्नाथ का एक ऐसा मंदिर है। जिसके गर्भगृह में टपकती बूंदे आने वाले मानसून के संकेत देती है। यह सुनकर आपको भले ही भरोसा न हो रहा हो। पर स्थानीय लोगों की यही मान्यता है।
ऐन वक्त पहले कांग्रेस व डीएमके ने प्रस्तावित मीटिंग को रद्द करवा दिया है। अब 12 जून को यह मीटिंग नहीं होगी। दूसरी तारीख को मीटिंग होना तय किया गया।
राजस्थान के झुंझुनू शहर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर को मालिक से अपनी मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। मजदूरी के बजाए मालिक ने बरसा दिए हंटर और कोड़े। घटना का शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। देखें वीडियो।
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार की शाम को गिर गया। भरभराकर गिरे इस पुल (Bridge Collapses in Bhagalpur) के तीन पिलर गंगा नदी में समां गए। पुल किन कारणों से गिरा इस बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।