महाराष्ट्र में औरंगजेब का विवादित स्टेटस के लगाने का मुद्दा थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के कोल्हापुर और अहमदनगर के बाद अब लातूर शहर से इस फोटो को लेकर बवाल मच गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया गया।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना 'प्राणनाथ' बताकर उनसे ब्याह पर अड़ीं यूट्यूबर और भजन गायिका शिवरंजनी तिवारी अपने बयान से पलट गई हैं। उन्होंने कहा कि शादी का कोई संकल्प नहीं था। वे सिर्फ अपना पर्चा बनवाने निकली हैं।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी अकसर हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक रहते हैं। 14 जून को राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटा था। अब ओवैसी ने एक वीडियो जारी करके हिंदुत्व को जहर बताया है।
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान में भी दिख रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। यूनिवर्सिटी ने एग्जाम रद्द कर दिए, सरकार ने राहत कैंप बंद कर दिए, CM गहलोत ने ली इमरजेंसी मीटिग।
राजस्थान के उदयपुर में 11 साल की लड़की से रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खेल-खेल के बहाने बुआ के दो नाबालिग लड़कों ने इस गैंग रेप को अंजाम दिया। बाद में बच्ची को चुप रहने के लिए डराया भी गया।
लुधियाना में 10 जून को हुए सबसे बड़े 'ATM कैश वैन 8.49 करोड़ लूटकांड' की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शक्ल-सूरत और बातचीत में सुंदर-सुशील घरेलू महिला दिखने वाली माेना असल में बहुत शातिर है।
योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के एक प्रोग्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखीमपुर खीरी के बताए जा रहे इस वीडियो में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम में बैठे लोगों से कुछ लोगों का परिचय करा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के खानपुर में 13 जून को मर्डर और सुसाइड मिस्ट्री उलझती जा रही है। घटना के मुताबिक, आधी रात 40 साल के अनेकपाल ने पत्नी सुमन को सीने से चिपकाकर तमंचे से गोली मार दी थी। इससे दोनों की मौत हाे गई थी।
लंबे समय से राधे मां मीडिया से गायब थीं, लेकिन अचानक वे अवतरित हुई हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से 12 जून को मुंबई से कतर की राजधानी दोहा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI981 लेट हो गई थी। तब नाराज पैसेंजर्स को राधे मां ने शांत कराया।
मध्य प्रदेश के नीमच की पुलिस पर रिश्वत का आरोप लगाकर एक महिला ने थाने के बाहर जमकर ड्रामा किया। उसने पुलिसवालों को गरियाते हुए 500-500 के नोट हवा में उड़ाए। उसने मप्र सरकार की लाड़ली बहना योजना पर भी सवाल उठाए।