दक्षिण-पश्चिम मानसून ने असम में हालात खराब कर दिए हैं। यहां 19 जिलों के करीब 4.89 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने 26 से 27 जून तक असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में इन दिनों सीएम अशोक गहलोत की सरकार गांव-गांव में महंगाई राहत कैंप शिविर लगा रही है। लेकिन जयपुर के ग्रामीण इलाके में जब गहलोत जनता से बात कर रहे थे तो इस दौरान एक लापरवाही हो गई। सीएम को इतना गुस्सा आया कि दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया।
यूपी के मुजफ्फरनगर में सरेराह छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने बीच सड़क पर छात्रा को थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास भी किया। इस घटना के लोगों की जमकर नाराजगी दिख रही है।
लव जिहाद और ब्रेन वॉश कर हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन करा शादी कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब राजस्थान के सीकर जिले से ऐसा ही एक सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। जहां ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लड़की अपने प्यार के जाल में फंसाया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गोकुलपुरा रसारा में शादी की खुशियों के बीच 6 लोगों की जघन्य हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है। आरोपी किलर कोई और नहीं, परिवार का ही बेटा है। आरोपी ने शुक्रवार(23 जून) आधी फैमिली के 5 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही फैमिली के 6 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी। घटना वाले दिन उसका छोटा भाई छत पर सुहागरात मना रहा था।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पोस्टेड डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे मीडिया की चर्चाओं में हैं। हालांकि वे पहले भी खबरों में बनी रही हैं, लेकिन इस बार 'पॉलिटिक्स' हुई है। निशा बांगरे ने गृह प्रवेश और विश्व शांति पुरस्कार के लिए छुट्टी मांगी थी, जो नहीं मिली।
बौद्ध धर्म की अनुयायी मप्र सरकार की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से वे मीडिया की सुर्खियों में हैं। छतरपुर में पदस्थ निशा बांगरे को गृह प्रवेश और विश्व शांति पुरस्कार के लिए छुट्टी नहीं मिली थी।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं। महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अच्छा माहौल है।
आमतौर पर लंगूर यूं ही किसी पर हमला नहीं करते, लेकिन यह लंगूर जैसे आतंकी हो चुका था। मध्य प्रदेश के राजगढ़ शहर में केवल दो सप्ताह में 8 बच्चों सहित लगभग दो दर्जन लोगों को काटने के बाद कुख्यात हुआ लंगूर आखिरकार पकड़ लिया गया।