गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) की तबियत अचानक खराब हो गई है, जिसकी वजह से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच चरनिया ब्रिज के पानी में समा जाने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में लोग चीखते हुए भी सुनाई दिए।
मुंबई के सायन इलाके का एक डॉक्टर साइबर क्राइम का ऐसा शिकार हुआ कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। डॉक्टर ने ऑनलाइन समोसे ऑर्डर किए थे। लेकिन ठगों ने ऑनलाइन पेमेंट की आड़ में उनके बैंक अकाउंट से 1.40 लाख रुपए निकाल लिए।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस(World Population Day) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों में बढ़ती आबादी से होने वाले नुकसान को लेकर अवेयरनेस लाना है। पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने की थी।
हिमाचल में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। इसी बीच परवाणू से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पानी में बहती कारों को देख लोग सहम गए हैं। वीडियो बना रहे लोगों के चेहरे पर डर देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार(11 जुलाई) सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूल बस और कार के बीच हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव(WB Panchayat Election 2023) के नतीजों(11 जुलाई) के ठीक पहले एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े करता है।
सावन में मानसून की ऐसी झड़ी सालों बाद देखने को मिली है। पश्चिम-उत्तरभारत में बाढ़ है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत देश के उत्तरी राज्यों में बाढ़ आई हुई है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से 4000 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। मामला इतना गंभीर है कि PM मोदी को खुद हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात करनी पड़ी। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर भारत सहित 10 राज्यों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पूरे देशभर में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। बजारों में इसके दाम 100 रुपए से ज्यादा हो चुके हैं। इसी बीच टमाटर की चोरी की घटनाए तेज हो गई हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी मंडी में चोर टमाटर चुरा ले गए।