मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गाडरवारा, नरसिंहपुर में विकास पर्व में शामिल हुए, जहां उन्होंने 4825 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया।
राजस्थान के राजसमंद से भाजपा की सांसद और जयपुर रॉयल फैमिली की पूर्व प्रिंसेज दीया कुमारी फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं। वे कई बार दावा कर चुकी हैं कि आगरा का ताजमहल उनके पूर्वजों का है। मुगल सम्राट शाहजहां ने उस पर कब्जा किया था।
कालू लामा गैंग के सरगना रोहित मुंडा के साथ दो अन्य बदमाशों को झारखंड पुलिस और एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आजकल में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
इंस्टाग्राम रील्स बनाते समय शिवमोग्गा के कोल्लूर के पास अरासिनागुंडी झरने में एक युवक बह गया। यह पूरा दु:खद दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जब यह युवक रील्स बना रहा था, तब उसका फ्रेंड उसे शूट कर रहा था।
सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किए जाने के बाद से पीड़त लोगों में रुपये वापस मिलने की आस बंध गई है। उन्हें लगने लगा है कि पैसे आ जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सहारा रिफंड पोर्टल पर अब तस सप्ताह भर में लगभग 70 हजार आवेदन आए।
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में मछुआरों के डॉल्फिन का शिकार करने का फोटो वायरल हुआ है। आरोपी मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार कर उसे खा लिया। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
इंदौर के पास महू से दिछ को छू जाने वाली खबर आई है। यहां एक बंदर की जब मौत हुई तो गांव के लोगों ने उसका परिवार के सदस्य की तरह अंतिम संस्कार किया। यहां तक की लोगों ने उसके लिए अपना मुंडन भी कराया।
राजस्थान में जैसे-जैसे चुनावी समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनेता भी चुनावे के रंग में रंगने लगे हैं। नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। अब राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां और पीएम पर निशाना साधा है।
मंत्री पद से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा ने आज विधानसभा में लाल डायरी के नाम पर तगड़ा हंगामा किया। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। वहीं स्पीकर ने दो अगस्त तक विधानसभा को स्थागित कर दिया है। वहीं बीजेपी विधायक मदन दिलावर को निलंबित कर दिया गया।