लखनऊ में राजभवन के पास महिला के द्वारा सड़क पर बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया। नवजात की जान को नहीं बचाया जा सका। मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
राजस्थान के सिरोही जिले के गांव में बंदर की शवयात्रा निकाली गई। इसके बाद नदी किनारे ले जाकर हिन्दू रीतिरिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार भी किया गया।
डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने किसी की सीक्रेट मीटिंग से इनकार किया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते फडणवीस ने कहा कि मैं आपके ज्ञान को नहीं बढ़ा सकता।
बीकानेर में थानेदार भर्ती की तैयारी कर रही महिला ने अपने दूर के रिश्तेदार के घर करीब 60 लाख के गहने और 35 लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
जयपुर की तिरंगा यात्रा में भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं को संबोधित किया। इस भाषण में राठौड़ ने युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचाने के लिए प्रेरित किया।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा युवा मोर्चा के न्यौते पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का दो सितंबर पर सीकर में कार्यक्रम होने जा रहा है। बागेश्वर धाम सरकार के रोड शो के साथ दिव्य पंडाल में सभा का भी आयोजन होगा।
राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है, उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के चूरू से एक शॉकिंग खबर है, जहां पांच बच्चों की मां ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पति 4 से 5 घंटे फर्श पर पड़ा-पड़ा तड़पता रहा और वो उसका मरने का इंतजार करती रही।
हिमाचल में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। इस बीच कई जगहों पर लैंडस्लाइड के चलते 300 से भी अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं उत्तराखंड के भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
हनुमानगढ़ में नाराज पत्नी को मनाने गए व्यक्ति को सालों ने विवाद के बाद गोलियों से भून डाला। जीजा की हत्या कर आरोपी साले फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।