टॉयलेट मैन नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है। मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 80 साल के थे। पाठक ने शौचालयों को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाने में अहम भूमिका निभाई।
राजस्थान में पुलिस इंटरसेप्टर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक कार चालक को रोका वह गाड़ी भगा ले गया। कुछ देर में चालक गाड़ी बैक कर लौटा और पुलिस इंटरसेप्टर में जोरदार टक्कर मारी। घटना में इंटरसेप्टर में बैठे एसआई की मौत हो गई।
जोधपुर में हाईवे पर एक बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी। बुधवार को हुए इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। कई अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और घायलों और लाशों को अस्पताल लेकर पहुंची।
कोलाबा के दो लड़कों ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस मनाने का स्टेटस लगाया। दोनों ने ऐसा साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि तेज बारिश के चलते एक तीन मंजिला इमारत गिरने से करीब 12 लोग मलबे में दब गए। इनमें से पांच की मौत हो गई।
राजस्थान के नीमकाथाना जिले में एक युवक ने पुलिस के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दरअसल, वह एक बदमाश था, जिसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया था। उसे जब लगा कि वो अब नहीं बच पाएगा तो उसने खुद को उड़ा लिया।
हिमाचल में सोमवार के दिन कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि सब तहस-नहस कर दिया। प्रदेश में पिछले तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। लैंडस्लाइड, बादल फटने अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच एक लड़की मलबे से जिंदा निकली है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स अचानक से नारेबाजी करते हुए पास पहुंच गया। बता दें कि पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराने पहुंचे थे।
फिल्म गदर-2 के जरिये बॉलीवुड में एक बार फिर 'गदर' बरपाने वाले फिल्म अभिनेता सनी देओल स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त) के मौके पर इंदौर के पास महू में इन्फेंट्री म्यूजियम में झंडा वंदन करने पहुंचे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी के द्वारा लाल किले से झंडा फहराया गया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में मणिपुर का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि देश मणिपुर के साथ है।