देश की सबसे बड़ी पेयजल योजना जल जीवन मिशन में पाइपलाइन खरीद में घोटाला सामने आने के बाद राजस्थान में ईडी की छापेमारी शुरू हो गई है। योजना से जुड़े अफसर के घर से लाखों कैश मिलने की सूचना पर तीन तो गिरफ्तर भी किया गया है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने मुंबई में अत्याधुनिक युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' (Indian Navy Warship Mahendragiri) को लॉन्च किया। यह स्टील्थ फीचर से लैस अत्याधुनिक फ्रिगेट है।
राजस्थान में जुलाई के महीने में जहां खूब बारिश हुई तो वहीं अगस्त माह में मानो सूखा पड़ गया है। अगस्त में यहां केवल 30.9 फीसदी बारिश ही दर्ज की गई है। अगस्त में इतनी कम बारिश होने पर प्रदेश में 86 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। मरने वाला युवक मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। मृतक के भाई ने इस मर्डर के पीछे एक गहरी चाल बताई है।
राजस्थान में 3 सितंबर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले आज से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने धार्मिक यात्रा शुरू की है। राजसमंद जिले स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से उन्होंने धार्मिक यात्रा की शुरुआत की है। इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मुंबई में हो रही INDIA की बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने ग्रुप फोटो के जरिए एकजुटता दिखाई है। आज समन्वय समिति और गठबंधन के संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जा रही है।
मध्यप्रदेश के सागर में एक महिला की बस स्टैंड पर बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मिलिए ये हैं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वालीं 17 साल की Dangal Girl अंशु यादव! लखनऊ के सबसे पुराने दंगल में शामिल-'अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरुजी दंगल' के इतिहास में पहली बार किसी लड़की ने उतरकर लड़कों को चैलेंज कर दिया।
राजस्थान के जोधपुर जिले में सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए। लेकिन हादसे में महिला ने बच्ची को जन्म दिया जिसे खरोंच तक नहीं आई और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर पर 1 सितंबर को तड़के बेटे विकास के दोस्त विनय श्रीवास्तव के गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मामला सुर्खियों में है। मृतक भाजपा कार्यकर्ता था।