मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के ग्राम मर्रा में संत विनोबा भावे महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के नवनिर्मित महाविद्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त 1500 शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान भी किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
भगवान शिव की नगरी ओंकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर बड़ी अपडेट दी है।
राजस्थान पुलिस की ओर गैंगस्टर्स के खिलाफ अभियान में धौलपुर और भरतपुर में कार्रवाई कर पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए हैं।
'नक्सली फंडिंग' मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 5 सितंबर को यूपी में आठ स्थानों पर छापेमारी की थी। NIA ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक छात्र संगठन भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा (BSM/BCM) के दफ्तर पर भी रेड की थी।
राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद भावुक खबर है। यहां एक कबड्डी में नेशनल लेवल खेल चुकी प्लेयर शोभा चौधरी मैच खेल रही थी, इसी दौरान उसे पता चला कि उसके मंगेतर की मौत हो गई। वह तो टूट गई, लेकिन फिर भी उसने अपनी टीम को जिता दिया।
राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में आज कबड्डी खिलाड़ी का खेल के प्रति जज्बा और हिम्मत ने सभी को हैरान कर दिया। खेल के दौरान ही कबड्डी खिलाड़ी शोभा को उसके मंगेतर की मौत की सूचना मिली लेकिन फिर भी खुद को संभालते हुए उसने टीम को जीत दिलाई।
Janamastami 2023: इस बार जन्माष्टमी का पर्व आज और कल यानी दो दिन मनाया जाएगा। कई जगह इस बार जन्माष्टमी को 2 दिन तक सेलिब्रेट किया जा रहा है। राजस्थान के अलग-अलग मंदिरों में अलग-अलग आयोजन किया जा रहे हैं।
उदयपुर के लीलापैलेस में 24 सितंबर को अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी होने जा रही है। इसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।
उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेमी युगल से जुड़ा एक अजीब केस सामने आया है। यहां क्लिनिक चलाने वाले एक कथित डॉक्टर को मोहल्ले की महिलाओं ने रस्सी से बांधकर गली में घसीटा और जमकर पीटा।