मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में कई सौगातें भी दीं। 12वीं में 60% से अधिक लाने वाली बेटियों को 25000 रुपये देने का ऐलान। सारे पुराने बिजली बिल को किया माफ।
राजस्थान में इलेक्शन के करीब आते ही कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है। टोंक जिले में आज प्रियंका गांधी ने सभा कर जनता को साधने का प्रय़ास किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमला किया।
राजस्थान के पोकरण में सेना के जवानों और वन्य जीव प्रेमियों ने एक घायल हिरण का रेस्क्यू किया। बाद में वन्य जीव प्रेमी घायल हिरण को वन विभाग ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
राजस्थान में मानसून की फिर वापसी हुई है। यहां कुछ जिलों में दो दिन से लगातार बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। मारवाड़ इलाके में लगातार बारिश से जवाई बांध 6 साल बाद खोला गया है। फिलहाल गर्मी से 70 फीसदी इलाकों में बारिश न होने से लोग परेशान हैं।
यूपी के मेरठ से शॉकिंग घटना सामने आई है। जहां पति ने खुद को मार ली, पत्नी को पता चला तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। युवक की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पटना में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपने पति की बेहरमी से हत्या की है। आरोपी महिला की इससे पहले दो शादियां हो चुकी थीं, वह तीसे पति को मार कर चौथा विवाह करने की तैयारी में थी।
जयपुर में महिला से रेप की कोशिश की गई। महिला के पति के गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की। युवक खुद को पुलिस कर्मी बताता है। महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह बेटे के जन्मदिन पर बार बालाओं के डांस के आयोजन को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया उनके आयोजन में बार गर्ल का डांस वायरल हो रहा है।
पाली में महिला ने पति की हत्या कर दी और फरार हो गई। शनिवार रात कलह के बाद पति के सिर पर पत्थर से वार कर महिला फरार हो गई।
भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका नमन किया। उनके पुष्प पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।