मौसम विभाग(IMD) ने 20 सितंबर तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दिल्ली में भी बारिश हो रही है।
18 और 19 सितंबर को होनी है जी 20 के चौथे फ्रेमवर्क की वर्किंग ग्रुप की मीटिंग। विदेशी प्रतिनिधियों को विशिष्ट उपहार दिए जाएंगे।
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के पास कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो जाएगी। घटना में दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर की लीला पैलेस में सात फेरे लेने जा रहे हैं। 23 और 24 सितंबर को शादी के कार्यक्रम रखे गए हैं। जानें संगीत और अन्य कार्यक्रम कब-कब होंगे ।
हरियाणा के रेवाड़ी का एक युवक इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की तैयारी के लिए कोटा आने वाले छात्रों के लिए मिसाल है। ऐसा इसलिए कि जेईई की तैयारी के दौरान तनाव में आने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और घर लौट गया। आज करोड़ों के पैकेज पर जॉब कर रहा।
संतों के सानिध्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितम्बर को ओंकारेश्वर में जगत गुरु आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा 'एकात्मता की मूर्ति' का अनावरण करेंगे।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आई.टी.एम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने 3 मानद उपाधि, 13 गोल्ड मेडल सहित 377 उपाधियां वितरित की।
मुंबई की प्रतिष्ठित ओपेन रूप डबल डेकर बसें कल से बंद की जा रही हैं। 80 साल बाद ये बसें सेवा से बाहर कर दी जाएंगी।
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में जान गंवाने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को पंजाब ले जाया गया। यहां जब कर्नल सिंह के 6 वर्षीय बेटे कबीर ने अपने पिता को रोते हुए अंतिम सलाम किया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भींग गईं।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव (TS Singh Dev) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। सिंह देव ने कहा कि उन्होंने कभी केंद्र सरकार की ओर से भेदभाव महसूस नहीं किया।