मौसम विभाग(IMD) ने लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। यह मौसम 25 सितंबर तक जारी रहेगी। 22 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर में नाबालिग चचेरे भाई द्वारा 4 साल की बहन के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 साल का आरोपी लड़का पीड़िता को टीवी दिखाने के बहाने कमरे में लेकर गया था।
झुंझुनू में आपस में लड़ रहे सांडों ने सवारी भरे ऑटो पर अचानक हमला कर दिया। घटना में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
राजस्थान में कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरे पर आ रहे हैं। अचानक अमित शाह के जयपुर आने के प्लान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा कि आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पहली लिस्ट तय हो सकती है।
सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। खाटू श्याम मंदिर 21 सितंबर से रात्रि आरती के बाद से 22 सितंबर शाम तक बंद रहेगा। देर शाम से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शेखावत की ओर से चल रहे मानहानि के केस में कोर्ट ने गहलोत की पेशी पर न आने की याचिका खारिज कर दी है।
women reservation bill 2023 नए संसद भवन में आज विशेष सत्र की शुरूआत हुई। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया। इसी बीच एक दिलचस्प खबर निकलकर सामने आई है। बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 4 मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यहां एक भी महिला सीएम नहीं है।
HEC टेक्निशियन दीपक कुमार उपरारिया की कहानी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन्होंने चंद्रयान -3 के लॉन्चपैड पर काम किया था, लेकिन 8 महीने से सैलरी नहीं मिलने की वजह से रांची में सड़क किनारे एक दुकान पर इडली बेचना पड़ रही है।
पंजाब के मुक्तसर जिले एक बस नहर में जा गिरी। बताया जाता है कि बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। अभी तक पांच लोगों की मौत हो चकी है, जिनके शव निकाले गए हैं। वहीं 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
नंहू हिंसा मामले में फिलहाल कांग्रेस विधायक मामन खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आदेश दिए हैं।