19वें एशियन गेम्स के दूसरे दिन सोमवार को जयपुर के दिव्यांश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चीन वालों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला। तीनों शूटर्स ने गोल्ड मैडल जीता है।
लखनऊ में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट पर मीडिया सेल में काम करने वाले श्रेष्ठ तिवारी ने 24 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे सुसाइड कर लिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि वो गर्लफ्रेंड से हुई अनबन के बाद से तनाव में था।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने मुख्यमंत्री निवास पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की है। ऐसे में इनके घर पर बप्पा के दर्शनों के लिए सितारों का मेला लगा है। सुपरस्टार शाहरुख खान और दबंग सलमान खान रविवार रात 24 सितंबर के दिन पहुंचे थे।
Fatehpur Drug addicted son killed mother Jaag utha shaitan 25 सितंबर को मां-बाप महेश को आगरा के किसी नशा मुक्ति केंद्र ले जाने वाले थे, देर रात उसकी इसी बात पर बहस हुई थी।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक रौंगटे खड़े करने वाला कांड सामने आया है। यहां एक बेटे के भीतर आधी रात ऐसा शैतान जागा कि उसने मां की जान ले ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे और जैसे-तैसे तांडव कर रहे युवक को दबोचा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रैली किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को मौका मिला तो MP को फिर से बीमारू बना देगी।
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को तय माना जा रहा है। अयोध्या को देश का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कई प्रयोग किए जा रहे हैं। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए संग्रहालय और अन्य प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
Agra News In Hindi परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीब मामला सुनकर काउंसलर हैरान रह गए। पति की शिकायत लेकर पहुंची पत्नी ने आरोप लगाया कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही हुई है, तब से उसका पति मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाता है।
यूपी में सपा के एक नेता को साइबर ठगी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पब्लिक सर्विस सेंटर की आड़ में कथित साइबर क्राइम रैकेट चलाने के आरोप में मथुरा से सपा नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। हालांकि टेम्परेचर भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी की तुलना में अधिक बारिश के आसार हैं।