मथुरा में ट्रेन हादसे से पहले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से रेलवे कर्मचारी की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई। उसने अपना बैग थ्रोटल पर रख दिया था।
राजस्थान में एक तरफ पुजारी प्रोटेक्शन बिल की मांग हो रही है। वहीं दूसरी ओर बूंदी जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक प्राचीन मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। पुजारी को तलवार से काटकर कई टुकड़े कर दिए।
चुनाव जीतने के लिए नेता लाखों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं। चुनावी माहौल में नेता के समर्थकों को नोटों से भरे बैग लिए देखा आम बात है। अब उदयपुर में एक नोटों से भरी कार मिली है। जिसमें करीब 60 लाख रुपए कैश रखे हुए थे।
राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने को है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रार्थना लेकर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हैं बाबा इस बार और कांग्रेस की सरकार बना दें।
गुजरात के अहमदाबाद में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्पा मालिक मोहसिन के द्वारा युवती के साथ यह मारपीट की गई। मामले को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।
राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के करीबी मंत्री महेश जोशी के बेटे की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि उसके बेटे का रेप और गर्भवात का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश के झांसी में 28 सितंबर की सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। दिल दहलाने वाले इस सड़क हादसे में 2 लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति ट्रक से कूदने की वजह से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर 26 सितंबर की रात ट्रेन के स्टॉपर तोड़कर प्लेटफार्म-2 पर चढ़ने की घटना को लेकर चल रही जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शकूरबस्ती ईएमयू हादसे के पीछे रेलवे कर्मचारी का नशे में होना बताया गया है।
ड्रग्स के पुराने मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) को गिरफ्तार किया है। विधायक को उनके बेडरूम से गिरफ्तार किया गया।
मेरठ में एक अजीब फैमिली केस सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में शिकाय दर्ज कराई है कि उसकी शादी को 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पति ने उसे छुआ तक नहीं। महिला ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।