राम मंदिर को लेकर इस्लामिक आतंकवादी लगातार साजिशें रच रहे हैं। यूपी पुलिस द्वारा 1 अक्टूबर अरेस्ट तीन आतंकियों से पूछताछ में इसी षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। इन आतंकवादियों ने अयोध्या सहित उत्तर भारत की 18 जगहों की रेकी की थी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में 19 वर्षीय लड़की की रहस्मयी मौत से सनसनी फैली हुई है। माना जा रहा है कि यह मर्डर है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मर्डर में किसी नजदीकी या परिचित का हाथ है।
बिहार के एक मजदूर पर उत्तराखंड में रेप का आरोप लगा है, जिसके बाद लोगों ने मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कुछ राज्यों में लौटते मानसून के बीच बारिश की अनुकूल स्थितियां बन ही हैं। मौसम विभाग ने पूर्वांचल में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून परेड ग्राउंड में अंतर्राज्यीय और नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की है।
24 घंटे में 24 मौतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। विपक्ष ने कहा कि इन मौतों पर ट्रिपल इंजन की सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
राजस्थान में पंडित प्रदीप मिश्रा की कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की गई। पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी का माल भी बरामद किया है।
राजस्थान के जयपुर में साले ने अपने जीजा को ही ठगी का शिकार बना लिया। उसे फर्जी स्कीम में इन्वेस्ट कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2.81 करोड़ रुपये उससे ठग लिए। अब रुपये मांगने पर धमकियां दे रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर स्वर्ण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा की। यह राहुल गांधी का निजी दौरा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई।
यूपी के गाजियाबाद में एक गाड़ी का चालान काटे जाने के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।