उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रेप की नाकाम कोशिश के बाद अपनी 7 साल की मासूम भांजी की हत्या करने वाले कलयुगी मामा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग में हैवानियत का जन्म हुआ था।
आगरा में 8 अक्टूबर की देर रात बस पलटने से हुए हादसे में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जाती है। नोएडा से वाराणसी जा रही बस देर रात माइल स्टोन 20 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक लुटेरी दुल्हन ने पुलिसवाले तक को नहीं छोड़ा। शातिर महिला ने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर सिपाही से शादी कर ली। इसके बाद लाखों रुपए और कीमती सामान बंटोरकर रफूचक्कर होने वाली थी, लेकिन पकड़ी गई।
लौटते मानसून के बीच यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में मौसम खुला रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने मुख्यमंत्री को भरपूर आशीर्वाद दिया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बुधनी में लाड़ली बहनाओं के लिए बड़ी घोषणा की है, जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा। सीएम ने कहा ये योजना प्रदेशभर की लाड़ली बहना के लिए रहेगी।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्ल्डकप 2023 खेलने के लिए रविवार को अफ्रीका की टीम उत्तरप्रदेश के लखनऊ शहर पहुंची। यहां 12 अक्टूबर को अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच जोरदार मुकाबला होगा।
डकोटा डीसी-3 को गूनी बर्ड के नाम से जाना जाता था। यह एलएएफ में शामिल किया गया पहला प्रमुख परिवहन विमान था। इसने 1947 के कश्मीर संघर्ष और 1971 के बांग्लादेश युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वायुसेना दिवस पर ‘परशुराम’ ने प्रयागराज में उड़ान भरी। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस ऐतिहासिक विमान का संरक्षण कराया था और वायुसेना को समर्पित किया था।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश के एक दिग्गज कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। विधायक के अचानक दल बदलने की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।