लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने जनता के बीच पहुंचकर कई बड़े वादे किये हैं। उन्होंने कहा महिलाओं को लखपति बनाने से लेकर जरूरतमंदों को फ्री में अनाज देने के साथ ही चुनाव जीतने के बाद अगले 100 दिन में कई बड़े फैसले लेने का वादा किया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चलती स्कूटी पर एक लड़का लड़की अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं।
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा कहा है। उन्होंने कहा कि इसके हर पन्ने से भारत के टुकड़े करने की बू (गंध) आ रही है।
राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा सरकार पर जमकर गरजे, उन्होंने भाजपा सरकार को तानाशाह बताते हुए अरविंद केजरीवाल के जेल में होने को भी शर्मनाक बताया।
सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में देशभर में बदनाम राजस्थान में अब छोटी कक्षाओं के पेपर भी लीक होने लगे हैं। यहा परीक्षा से ठीक पहले 9 वीं 11 वीं समान पात्रता परीक्षा के पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द करना पड़ी।
जालौर सिरोही लोकसभा सीट हॉट सीट में कन्वर्ड हो गई है। यहां से राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी मैदान में उतरे हैं। इस कारण पूर्व सीएम पत्नी सहित मैदान में नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।
पंजाब में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के तरनतारन में एक युवक ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इससे नाराज युवती के परिजनों ने युवक की मां से इसका बदला निकाला। लड़की के परिजनों ने युवक की मां का अर्धनग्न कर पूरी गली में घुमाया।
राजस्थान में एक पिता ने छोटी सी बात पर अपनी बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पीएम करवाया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं उनका 'राम नाम सत्य' करा देते हैं।