राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र की हत्या पर बोलने का हक नहीं है।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनकी पत्नी अफशां के सरेंडर को लेकर कयासबाजी जारी है। इस बीच अफजाल अंसारी के हवाले में मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है। अफजाल ने कहा कि अफशां पहले इद्दत पूरी करेंगी।
Pandit Pradeep Mishra Health Deteriorated: शिवमहापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने नीमच के मनासा में अपनी कथा को निरस्त करते हुए भक्तों से माफी मांगी है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट 2024 जल्द ही जारी होने की संभावना है। रिजल्ट की घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों 11 दिनों बाद भी पूछताछ पूरी नहीं हो पाई है। आखिर क्यों उनके पति को अभी भी जेल में रखा जा रहा है।
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 3 अप्रैल को उनके खाते में आनलाइन 1000 रुपए आएंगे। ये पैसा सीधे सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
उत्तरप्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत का मामला अभी थमा नहीं है। उनके भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी सरकार और प्रशासन पर मुख्तार की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि मुख्तार को खाने में जहर देकर मारा गया है।
बिहार के सारण में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और भाजपा के राजीव प्रताप रुडी के बीच टक्कर है। रोहिणी पिता लालू को किडनी देने के बाद चुनावी मैदान में उतरी हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की विवादित बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच झुंझुनू की पूर्व सांसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सरकारी कर्मचारियों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं।
प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामायण के लीड कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी लंबे समय बाद एक बार फिर से साथ साथ नजर आएंगे।