राहुल गांधी ने यूपी के रायबरेली से नामांकन भर दिया है। इसके अलावा वो केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि 54 की उम्र में भी राहुल गांधी बेहद फिट हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बदायूं यूपी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता को आटा और डाटा फ्री में देंगे। इसलिए जनता ने भाजपा को टाटा कर दिया है।
रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां अब तक सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही हैं। राहुल के यहां आने से राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी के बारें में सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हैं। आइए जानते हैं वह क्या खाते-पीते हैं
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 150 दिनों बाद जमकर बारिश हुई। इससे स्थानीय लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंची है। बता दें कि इस वक्त पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक डॉक्टर ने भोपाल की महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाए। पहले महिला डॉक्टर से सगाई कर उसके साथ सेक्स किया, लेकिन जब महिला डॉक्टर ने शादी के लिए कहा तो छोड़कर चला गया।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अचाकन तेंदुआ घुस आने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया और एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों की मदद से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से देश की राजधानी दिल्ली का सफर जल्द ही सिर्फ 2 घंटे का हो जाएगा। फिलहाल चार घंटे का समय लगता है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की यह बता रही है कि लोग आसान बात की बजाय बनावटी अंदाज में बातें करते हैं।
राजस्थान में एक व्यक्ति ने प्रेग्नेंट महिला से बलात्कार कर उसे जान से मार दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट कर पुलिस की गाड़ियां फोड़ दी।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान का निधन हो गया है। वह काफी दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।