देशभर की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे ही मतदान जारी है। मतदाता लंबी-लंबी कतारों में लगर अपना कीमती वोट डाल रहे हैं। तीसरे चरण में एमपी के शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता मैदान में हैं।
खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी मंगलवार को भोपाल पहुंची। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद खूबसूरत सी मुस्कान बिखेरते हुए लोगों से भी वोट डालने की अपील की।
बिहार के आरा जिले से शादी को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन पिछले 10 दिन से सात फेरे लेने के लिए दूल्हे का इंताजर कर रही है। जबकि जयमाला और विवाह की अन्य रस्में पहले ही हो चुकी हैं। सिर्फ 7 फेरे बाकी हैं।
एक पति अपनी पत्नी की आदत से इतना परेशान हो गया कि उसने उसे छोड़ने तक का मन बना लिया। क्योंकि पति के सोने के बाद भी वह देर रात तक जागती थी। ऐसे में पति अपनी ही पत्नी से तलाक लेने के लिए थाने पहुंच गया।
लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर पर विवादास्पद बयान देकर नया विवाद छेड़ दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने राम मंदिर को बेकार कहा है।
चुनाव होते ही कांग्रेस कई नेताओं को पार्टी से बाहर करने वाली है। ऐसे नेताओं की लिस्ट भी तैयार हो गई है। चूंकि कई नेता पार्टी में होकर भी निष्क्रिय हैं। ऐसे नेताओं को पार्टी में रखने से भी पार्टी को कोई फायदा नहीं है। इस कारण ये कदम उठाया जा रहा है।
जयपुर में तारकेश्वर शिव मंदिर में पहली बार नोटों की झांकी देखने को मिली। इसे देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से वहां पहुंचे हुए हैं। इस झांकी को बनाने में 3 दिन और 2 रात का समय लगा है।
दिल्ली के शराब घोटाले केस में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को आज जमानत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई और जजों ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है एक दो दिन में फैसला आ सकता है।
गर्मी आते ही पैंथर जंगल छोड़कर शहर में घुसने लगे हैं। ऐसा ही वाक्या मंगलवार को हुआ। अचानक पैंथर के आने से दहशत फैल गई। बड़ी मुश्किल से उन्हें काबु कर फिर से जंगल में छोड़ा गया।
मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलने के साथ राहुल गांधी को भी आडे़ हाथ लिया। कांग्रेसी बोलते हैं कि हमले तो भारत करता है, पाकिस्तान नहीं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की बात करते हैं।