CM भूपेंद्र पटेल राजकोट के एक गेम जोन में लगी भीषण आग के कारण हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए रविवार सुबह राजकोट पहुंचे। उन्होंने राजकोट एम्स सहित अन्य अस्पतालों का भी दौरा कर घायलों के उपचार की जानकारी हासिल की।
देश का सबसे गर्म शहर अब फलोदी नहीं रहा यह जैसलमेर होता जा रहा है । बॉर्डर इलाके जैसलमेर में फौजी 55 डिग्री तापमान में देश की रक्षा के लिए जुटे हुए हैं। मिट्टी में पापड़ और चपाती सिक रही है।
भीषण गर्मी में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलने को तैयार नहीं। इसी बीच राजस्थान से एक दर्दनाक खबर है। जहां कलयुगी मां ने अपने 4 दिन के बच्चे को तपती दुपहरी में फेंककर मार डाला।
ईस्ट दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बीती रात 25 मई को बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने की वजह से लगभग 7 बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में बचाए गए 12 बच्चों को अन्य हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बस और डंपर के टकराने से भयानक हादसा हो गया। कैसे पलक झपकते ही टक्कर के बाद सड़क किनारे लाशों का ढेर लग गया था। 12 लोगों की मौत और 25 लोग घायल थे। हर तरफ चीख-पुकार थी।खबर जो फोटोज हैं वह अमर उजाला डिजिटल से ली गई हैं।
गुजरात के लिए शनिवार (25 मई) की शाम काली रात लेकर आई थी। राज्य के राजकोट शहर में गेम जोन में लगी भीषण आग ने 27 लोगों की जिंदगियां छीन लीं।
पीएम मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां रविवार को मिर्जापुर में सभा के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी को सपा ने अपराधियों का ठिकाना बना दिया था। हमने यहां क्राइम और माफिया दोनों का सफाया कर दिया।
कहते हैं पति-पत्नी का बंधन सात जन्मों कै होता है।सुख-दुख में साथ होते हैं। राजस्थान में एक पति-पत्नी की हर कोई तारीफ कर रहा है। जो पूरी जिंदगी एक साथ जिए, हर सुख-दुख में साथ दिया…अब अंत समय आया तो दोनों एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास पर हुए घटना पर एक नया राज खोला है।
देश इस समय गर्मी से झुलस रहा है। हर शहर हर गांव में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं सबसे बुरा हाल राजस्थान का है। जहां के कुछ शहरों में इतनी गर्मी पड़ रही है कि वह दुनिया के सबसे गर्म दस शहरों में शामिल हो चुके हैं। फलौदी में तापमान 50 डिग्री पार है।