मध्य प्रदेश के धार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव करने जा रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर पद छोड़ने की इच्छा जताई है।
मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम धमाके की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात के वडोदरा निवासी विरल शाह ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी, जिससे शादी में हड़कंप मच गया था।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन सरकार ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। सीहोर जिले में घायल बाघिन के शावकों को बचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी मुठभेड़ में राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए थे। बुधवार को उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शहीद की पत्नी ने अपनी चूड़ियां तोड़ी तो हर किसी की आंखें नम हो गई।
राजस्थान के शहीद जवान बिजेंद्र सिंह और अजय सिंह का आज झुंझुनूं में अंतिम संस्कार हो गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए दोनों वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। दोनों 2018 में सेना में भर्ती हुए थे
किसी लड़की या महिला से उसका नंबर मांगना गलत हो सकता है। लेकिन वह यौन उत्पीड़न नहीं हो सकता है। ये बात गुजरात हाईकोर्ट ने एक केस में पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के खिलाफ कही है। आईये जानते हैं। क्या है पूरा मामला।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वह सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देगी।
तमिलनाडु में दो नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 15 लोगों को 20 साल की की सजा सुनाई गई है। तमिलनाडु की विल्लापुरम कोर्ट ने दो बालिकाओं के साथ हैवानियत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बिजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार हो गया है। उसे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई थी। इस दौरान पूरा गांव नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई देता नजर आया। थोड़ी देर में शहीद अजय सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।