बिहार में बने जूते पहनकर रूस के सैनिक यूक्रेन में जंग लड़ रहे हैं। पिछले साल 100 करोड़ रुपए में 15 लाख जोड़ी जूते निर्यात किए गए हैं।
राजस्थान में गौहर चिश्ती को कोर्ट ने "सर तन से जुदा" का नारा लगाने के आरोप से बरी कर दिया है। चिश्ती के नारों के बाद उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या हुई थी। कोर्ट ने दो साल से चल रहे इस मामले में चिश्ती को बरी कर दिया।
उत्तर भारत में तेज बारिश से यूपी-बिहार में बाढ़ के हालात बन गए हैं। घर और सड़कें पानी से डूब रहे हैं। कई गांव में को लोग पेड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचा रहे हैं। नेपाल बॉर्डर की नदियों में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालत हैं।
बिहार में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया कहा जा रहा था कि चोरी के दौरान हत्या हुई। हालांकि यह पूरी तरह से सही नहीं मालूम होता है।
महाराष्ट्र के पुणे की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर फर्जीवाड़ा करके यूपीएससी पास करने का आरोप है। उनकी नौकरी पर संकट मडराने लगा है। उनके विवादों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस उनके माता-पिता की तलाश कर रही है।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिपाही अजय सिंह शहीद हो गए। कल सुबह उनकी पार्थिव देह झुंझुनू पहुंचेगी, जहां तिरंगा यात्रा और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक ज्वेलरी व्यापारी की पत्नी का किडनैप कर लिया गया। पहले पूरे परिवार को जमकर पीटा इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित महिला के मायके वाले हैं।
एमपी में गुना में एक कॉलेज के उद्घाटन समारोह में भाजपा विधायक ने स्टूडेंट्स को अजीबो गरीब सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि डिग्री में कुछ नहीं रखा, पंचर की दुकान खोलना है। विधायक का ये बयान सुर्खियों में हैं। लोग इस बयान की निंदा करते नजर आ रहे हैं।
कर्नाटक में राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ अगस्त से मिलेगा। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन में करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी है।
बिहार में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उनके घर में ही धारदार हथियार से हत्या की है।