सार

नागपुर में पत्नी ने पति का व्हाट्सएप्प हैक कर यौन शोषण का खुलासा किया। आरोपी महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाली 24 साल की महिला ने अपने 32 साल के पति को गिरफ्तार कराया है। उसने पति का व्हाट्सएप्प हैक किया था। इससे पता चला कि उसके पति ने कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। उन्हें ब्लैकमेल किया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मांग करता था। उसे अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर करता था। महिला ने एक रेप पीड़िता युवती की मदद की। उससे अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

महिलाओं फर्जी नाम बता फंसाता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं को अपनी जाल में फंसाने के लिए फर्जी नाम इस्तेमाल करता है। उन्हें गुमराह करता था। वह महिलाओं को आध्यात्मिक समारोहों जैसी जगहों पर ले जाता था। उसकी पत्नी ने हाल ही में उसके खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि वह अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मांग करता था। उसे पोर्न जैसी हरकतें करने के लिए मजबूर करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी को पता चला था कि उसका पति दूसरी महिलाओं को भी परेशान करता है। उसे शक था कि उसके पति के कई अफेयर हैं। उसने उसके फोन की क्लोनिंग कर ली। वह उसके व्हाट्सएप को हैक करने में सफल रही। उसे आरोपी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो मिले।

आरोपी ने वीडियो और तस्वीरों के नाम पर महिलाओं को किया ब्लैकमेल

पति की चैट देखकर पत्नी को पता चला कि वह महिलाओं से कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है। उनमें से कुछ से पैसे की मांग की थी। महिलाओं को वीडियो और तस्वीरों के नाम पर ब्लैकमेल किया था। उनका यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नागपुर में पान दुकान चलाता है। वह महिलाओं से पास के होटलों में मिलता था। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने कुछ महिलाओं से बातचीत की। उन्हें नागपुर में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने को कहा। 19 साल की एक युवती सामने आई। उसके साथ आरोपी ने यौन शोषण किया था। उसने शिकायत दर्ज कराया।