महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने कैबिनेट में 15 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं और 15 अगस्त से पहले कैबिनेट के विस्तार की संभावना है। एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिचा सिद्धार्थ चिमने और मां रंजना के साथ साथ चाची प्रिया बंसोड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। माता-पिता ने ‘बुरी शक्तियों को भगाने के लिए' बच्ची पर ‘काला जादू'करते हुए उसे पीट-पीट कर मार डाला।
मुंबई के सबसे पॉश इलाके मालाबार हिल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक अमीर महिला ने पहले शादीशुदा शख्स से अवैध संबंध बनाए। बाद में शादी नहीं करने पर अंतरंग तस्वीरें युवक की बेटी के स्कूल वेबसाइट पर अपलोड कर दीं।
मुंबई से 2013 में लापता हुई एक 7 साल की बच्ची अब 10 साल बाद अपने परिवार से मिली है। बच्ची को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया था। पुलिस ने सालों-साल उसकी खोज की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। लड़की ने गूगल पर पुराने आर्टिकल से खुद को पहचाना ।
एक कामवाली बाई की कोशिश के चलते 9 साल से अधिक समय तक परिवार से बिछड़ी लड़की अपने माता-पिता से मिल सकी। बच्ची को अगवा कर लिया गया था। वह अब 16 साल की हो गई है।
अंधेरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शेयर ब्रोकर जिग्नेश मेहता ने एक स्ट्रुग्लिंग एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न किया है। मॉडल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है घोटाले से जुड़े बिल्डर प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के द्वारा संजय राउत की पत्नी के एकाउंट में 55 लाख रुपए ट्रांसफऱ किए थे। संजय राउत 8 अगस्त तक ED की कस्टडी में हैं। पात्रा चॉल जमीन घोटाला 1,034 करोड़ रुपए का है।
शिंदे कैबिनेट का विस्तार पहले 5 अगस्त को हो सकता था। लेकिन एकनाथ शिंदे की तबियत खराब होने के कारण इस विस्तार को टाल दिया गया था। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद विस्तार हो सकता है।
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी की तत्कालीन प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित टिप्पणी के बाद पूरे देश में बवाल हो गया था। नुपुर के समर्थन में पोस्ट किए जाने पर अमरावती में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एनआईए ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
मुंबई पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा मेफेड्रोन (Mephedrone) बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1400 करोड़ रुपए की नशीली दवा जब्त की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।