बीएमसी ने शनिवार को 52,69.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट अनुमान वर्ष 2022-23 में पेश बजट से 14.52 फीसदी ज्यादा है। नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के समक्ष बजट पेश किया गया। बीएमसी ने पहली बार 50 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है।
महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। पांच में से तीन सीटों पर विजयी परचम लहरा कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। भाजपा सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज करा सकी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे कल्याण इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महज 10 हजार महीने की पगार मिलने वाले सिक्योरिटी गार्ड को इनकम टैक्स ने 1 करोड़ 14 लाख का नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलते ही परेशान हो पीड़ित ऑफिसों के चक्कर लगा रहा।
महाराष्ट्र के कलबादेवी के फनसावाड़ी इलाके से खौफनाक घटना सामने आई है। जहां 25 साल की एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। जहां 62 साल के प्रेमी ने अपनी 54 साल की प्रेमिका पर तेजाब से हमला कर दिया। 18 दिनों तक इलाज चलने के बाद महिला की मौत हो गई है।
भिवंडी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। केमिकल से भरे ड्रम के पास एक व्यक्ति ने सिगरेट जला लिया। जिससे ड्रमों में आग लग गयी और जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के चपेट में आए दो व्यवसायियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो परिवारों के बीच हुए विवाद में बेचारी एक कुतिया मर गयी। हाल ही में उसने सात बच्चों को जन्म दिया था। आरोपी पालतू कुतिया के भौंकने से नाराज थे और उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया। मौके पर ही कुतिया की मौत हो गयी।
चोरी करने के लिए चोर क्या-क्या ढोंग नहीं करते, यह खबर आपको अलर्ट करती है। दिंडोशी पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को अरेस्ट किया है, जिनसे चोरी करने जैन पुजारी का भेष अपनाया था। आरोपी जैन पुजारी बनकर मंदिर से सोने के बर्तन ले उड़ा था।
महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन गीतों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसमें 'जय जय महाराष्ट्र माझा' को राज्य गीत बनाने का निर्णय लिया गया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक निजी स्कूल के टीचर ने पांच वर्षीय छात्र पर ताबड़तोड़ डंडे व थप्पड़ बरसाये। बच्चे को चोटें आयी हैं। माता-पिता की शिकायत पर अबोध बच्चे को पीटने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
महाराष्ट्र में लिफ्ट के बहाने एक युवती से गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवी मुंबई के पड़ोसी शहर पनवेल में दो आरोपियों ने ऑटोरिक्शा में लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंग रेप किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा फरार है।