रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे 20 करोड़ रुपए की मांग की गई है।
शिरडी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित करने के पहले स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में लगभग 7,500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र की यात्रा पर हैं। उन्होंने शिरडी में साईबाबा मंदिर में पूजा की। इसके बाद निलवंडे बांध गए और जल पूजन किया। शाम को वह गोवा में 37वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत ने ऐसे मामलों में युद्ध नहीं देखा जैसा इजरायल और हमास के बीच चल रहा है। हमारी संस्कृति सभी विश्वासों और वर्गों का सम्मान करती है।
महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जिसमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही एविएशन इंस्टीट्यूट और स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची है।
मुंबई में एक व्यक्ति बांद्रा फ्लाईओवर पर खुद के गले रस्सी बांधकर लटक गया। व्यक्ति के आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से पुलिस ने एक ऐसी कातिल बहू को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ही ससुराल के पांच लोगों को एक-एक करके मौत के घाट उतार दिया और तीन मेंबर अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
स्टार एयर (Star Air) ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट से हैदराबाद, तिरूपति और गोवा के लिए तीन नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। 21 नवंबर से इनका संचालन होगा।
पुणे में एक पुलिसकर्मी ने गेमिंग ऐप में डेढ़ करोड़ रुपये जीते हैं। वह इससे काफी खुश था लेकिन अब पुलिस विभाग ने उस पर जांच बैठा दी है। सवाल है कि इस नौकरी के साथ क्या वह इस गेमिंग ऐप में भाग ले सकता है। फिलाहल जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।
महादेव सट्टेबाजी ऐप केस (Mahadev Betting App Case) में ईडी ने कुरेशी प्रोडक्शंस के ठिकानों पर छापेमारी की है। आरोप है कि इसने फिल्म बनाने के लिए पैसे लिए थे।